Market Capitalization: गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 2022 में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 2022 में इसके शेयर में 116 फीसदी के करीब उछाल आ चुका है

Adani Green Energy Share Update: अडानी समूह ( Adani Groups) की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) मार्केट कैपिटलाईजेशन (Market capitalization) के लिहाज से देश की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. मार्केट कैपिटलाईजेशन के मामले में अडानी ग्रीन एनर्जी ने बजाज फाइनैंस और एचडीएफसी जैसी दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है.

अडानी ग्रीन एनर्जी बनी 8वीं बड़ी कंपनी
बुधवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग के दौरान अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में शानदार तेजी देखी गई थी. दिन के कारोबार में ये 5.75 फीसदी चढ़कर 2950 रुपये पर जा पहुंचा था. हालांकि 2.70 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2864.75 रुपये पर क्लोज हुआ. इसी के साथ अडानी ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैपिटलाईजेशन 4.48 लाख करोड़ रुपये जा पहुंचा जिसके बाद ये बाजार की 8वीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई. 

अडानी ग्रीन एनर्जी से आगे कौन? 
रिलायंस इंडस्ट्रीज 17 लाख करोड़ रुपये के  साथ देश की सबसे बड़ी कंपनी है. दूसरे स्थान पर टीसीएस है जिसका मार्केट कैपिटलाईजेशन 13.39 लाख करोड़ रुपये है. एचडीएफसी बैंक 8.12 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर तो इंफोसिस 7.35 लाख करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर है. आईसीआईसीआई बैंक 5.29 लाख करोड़ रुपये के साथ पांचवें नंबर पर , हिंदुस्तान यूनीलीवर 5.05 लाख करोड़ के साथ  छठे स्थान पर, एसबीआई 4.61 लाख करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर है. अडानी ग्रीन एनर्जी 4.48 लाख करोड़ रुपये के साथ 8वें स्थान पर, वहीं बजाज फाइनैंस 4.43 लाख करोड़ रुपये और एचडीएफसी 4.31 लाख करोड़ रुपये के साथ नौवें और दसवें स्थान पर है.  

2022 में 116 फीसदी का रिटर्न
आपको बता दें गौतम अडानी की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर ने 2022 में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. 2022 में इसके शेयर में 116 फीसदी के करीब उछाल आ चुका है. यानि इस वर्ष के पहले ट्रेडिंग दिन आपने अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किया होता तो आपका निवेश 2.16 लाख रुपये हो चुका होता. 


ओट मिल्क ओट्स से बनता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जानें सेहत के लिए इससे होने वाले फायदे।

क्या आप जानते हैं कि ओट्स से भी दूध बनाया जाता है, जिसे ओट मिल्क कहते हैं। आजकल ऐसे लोग जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है या जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए ओट्स मिल्क बहुत फायदेमंद होता है। ओट मिल्क को तैयार करना काफी आसान होता है। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। इस दूध का सेवन वैसे ही किया जाता है, जैसे आम दूध का किया जाता है। इसे स्वाद भरा बनाने के लिए आप इसमें वनीला एसेंस या खजूर मिला सकते हैं। जो लोग प्योर वेजिटेरियन होते हैं, वो इस दूध से बनी चीजों को खूब पसंद करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम होती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

ओट मिल्क के फायदे

ओट मिल्क में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। इसमें लगभग 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 0.5 ग्राम फाइबर, शुगर डेढ़ ग्राम, कैल्शियम लगभग 250 एमजी और प्रोटीन 1.5-1.9 ग्राम होता है।

कोलेस्ट्रोल रहे कंट्रोल

ओट मिल्क का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी नहीं रहता। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करता है और उसे आंतों में जमा नहीं होने देता।

हड्डियां रहें मजबूत

ओट मिल्क में विटामिन ई की मात्रा अच्छी होती है। जो हानिकारक कणों से शरीर को बचाकर रखते हैं। इसमें कैल्शियम भी होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और गठिया की भी समस्या नहीं होती।

कब्ज से मिले राहत

ओट मिल्क घुलनशील होता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। जिसकी वजह से आंतों की अच्छी सफाई हो जाता है।  इससे मल त्याग में सुधार होता है, और पेट साफ रहता है।

ब्लड शुगर रहे कंट्रोल

काफी लोगों को ब्लड शुगर की समस्या रहती है। जिसकी वजह से छोटी आंत काफी प्रभावित होती है।  इससे बचने के लिए ओट मिल्क आपकी मदद करेगा। इसमें बीटा ग्लुकेन  होता है, जो शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखते हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने में करे मदद

वजन कम करने के लिए फाइबर का योगदान काफी ज्यादा होता है। जिसकी मात्रा ओट मिल्क में काफी अच्छी होती है। ये शरीर में फैटी एसिड बनाने में भी मदद करता है। अगर इसे एक ग्लास सुबह और रात को सोने से पहले पी लिया तो आपकी आधी भूख ऐसे ही खत्म हो जाएगी।

ओट मिल्क के कुछ नुकसान

अगर किसी चीज में फायदे हैं तो शत प्रतिशत उसमें नुकसान भी हो सकते हैं। ठीक वैसे ही ओट मिल्क के साथ भी है। इसके सेवन से होने वाले नुकसान+

ओट मिल्क प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर से बना होता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ भी सकता है।

इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आपके पेट में गैस, सूजन, दर्द की समस्या भी हो सकती है।

आतें भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकती हैं।

ओट मिल्क से एलर्जी की वजह से उलटी भी हो सकती है।

ओट मिल्क के सेवन से जुड़ी सावधानियां

अगर आप ओट मिल्क को बाहर से खरीदने की बजाय घर पर तैयार करेंगे तो, इससे होने वाले नुकसान से आप निम्न तरीकों से बच सकते हैं।

ओट्स मिल्क घर पर बनाने के लिए उसे रात भर भिगोकर रखें।

ओट्स को धोकर छानें और उसके दूध को अलग करें।

मिठास के लिए खजूर मिलाएं और महक के लिए वेनीला एसेंस।

दूध का स्वाद तभी बढ़ेगा जब, उसमें चुटकी भर नमक मिलाएंगे।

ओट मिल्क को पीने से पहले उसे अच्छे से ठंडा कर लें।

ओट मिल्क में प्रोटीन भी होता है, जो आम दूध से कम होता है। अगर आप रोज ओट मिल्क पीते हैं,तो शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। इसके फायदों के साथ नुकसान को ध्यान में रखते हुए आप ओट मिल्क का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।





भले ही ट्रेडमिल पर दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है, जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए।

एक्सरसाइज करना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। पैदल चलना और दौड़ना भी शरीर के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते हैं, उन्हें कुछ समय पैदल चलने और सुबह दौड़ने (Running) की सलाह दी जाती है। लेकिन वर्तमान समय में लोग इस काम के लिए अब ज्यादातर लोग ट्रेडमिल (Treadmill For Running In Hindi) जैसे उपकरणों का सहारा लेने लगे हैं, क्योंकि फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि ट्रेडमिल पर चलने या दौड़ने से भी समान लाभ मिलते हैं।

लेकिन क्या ट्रेडमिल दौड़ना सभी के लिए फायदेमंद होता है (Is Running On Treadmill Safe In Hindi)? तो इसका जवाब है नहीं। फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनिस्ट अक्षय एस. शेट्टी बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ना बेहद खतरनाक (Running On Treadmill Disadvantages In Hindi) साबित हो सकता है। इस लेख हम विस्तार से जानेंगे किन लोगों को ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए।

ट्रेडमिल पर दौड़ना कितना सुरक्षित है? (Is Running On Treadmill Safe In Hindi)

ट्रेडमिल इन दिनों सबसे पॉपुलर व्यायाम के उपकरणों में से एक है, जो आपको ऐरोबिक एक्सरसाइज के समान लाभ प्रदान करता है। अक्षय एस. शेट्टी के अनुसार ट्रेडमिल पर चलना, जॉगिंग या दौड़ना बेहद सुरक्षित है लेकिन सिर्फ उस स्थिति में जब तक कोई व्यक्ति कुछ शारीरिक समस्याओं से पीड़ित ना हो। अगर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में ट्रेडमिल पर दौड़ने का अभ्यास किया जाता है, तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यहां हम बता रहे हैं किन स्थितियों में ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए।

इसे भी पढें: क्या आप भी टहलते या काम करते वक्त गुनगुनाते हैं? जानिए इसके फायदों के बारे में

किन लोगों को ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए (Who Should Not Run On Treadmill Disadvantages In Hindi)

1. ज्यादा वजन वाले या मोटापे से ग्रस्त लोग

अक्षय एस. शेट्टी के अनुसार जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या मोटापे से ग्रस्त होते हैं उनमें अक्सर जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आप इस तरह की स्थिति में ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं तो इससे आपके जोड़ों की समस्याएं (Knee Problems In Hindi) बढ़ सकती हैं। इसलिए मोटापे से ग्रस्त लोगों को ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है।

2. ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोग

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है (Osteoporosis In Hindi) जिसमें आपकी हड्डियां कमजोर, भुरभुरी होने लगती हैं और उनकी डेंसिटी कम होने लगती है जिससे हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर को जोखिम बहुत बढ़ जाता है। इस स्थिति में अगर कोई  व्यक्ति ट्रेडमिल पर दौड़ता है तो इससे चोटिल होने और हड्डियों के फ्रैक्चर होने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि भुरभुरी और कमजोर हड्डियों में फ्रैक्चर जल्दी होता है।

3. नॉक-नी या सपाट पैर वाले लोग

सपाट पैर या नॉक-नी वाले लोगों के लिए कुछ सामान्य कार्यों को करने में भी जटिलताएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेडमिल पर चलते हैं या दौड़ते हैं तो इससे संतुलन बिगड़ सकता है, साथ ही कई अन्य गंभीर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। नॉक-नी और सपाट पैर वाले लोगों को दौड़ते समय चोट से बचने के लिए विशेष तलवों वाले जूते पहनने की सलाह दी जाती है।

4. घुटनों में दर्द वाले लोग

अगर किसी व्यक्ति को अक्सर घुटनों में दर्द की समस्या (Knee Pain Problem In Hindi) रहती है तो ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपकी स्थिति बदतर हो सकती है। साथ ही संवेदनशील घुटने वाले लोगों के लिए भी ट्रेडमिल पर दौड़ना परेशानी का सबब बन सकता है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से मौजूदा स्थिति की जटिलताएं और गंभीरता अधिक बढ़ सकती है।

इसे भी पढें: क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने से हो सकती है इंफर्टिलिटी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

5. पॉस्चर या कमर संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग

कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द या खराब पॉस्चर वाले लोगों को ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर इन स्थितियों में कोई व्यक्ति ट्रेडमिल पर दौड़ता है तो इससे लॉर्डोसिस, स्कोलियोसिस और किफोसिस जैसी पोस्चरल संबंधी समस्याओं से निपटना मुश्किल होता है। साथ ही अगर शरीर में कोई मांसपेशी असंतुलित है तो ट्रेडमिल पर दौड़ने समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1080 में से 347 प्रतिष्ठित खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया है। पंचायत स्तर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ा रहे हैं।
 


केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में जिस तरह के प्रयास हो रहे हैं और जिस तरह से मैदानों का कायाकल्प किया जा रहा है। उसे देखते हुए खिलाड़ियों की ढांचागत सुविधाएं न मिलने की शिकायतें तो दूर हो ही रही हैं। जिस तरीके से मैदानों का आधुनिकरण हो रहा है। जिस तरीके से मैदानों को सजाया जा रहा है। उसे देखते हुए विश्वास होने लगा है कि जल्द जम्मू-कश्मीर की पहचान खेल मैदानों से होने लगेगी।

केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1080 में से 347 प्रतिष्ठित खेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा किया है। पंचायत स्तर से राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसका परिणाम है कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न खेलों के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर जम्मू-कश्मीर का गौरव बढ़ा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर ने 2020-21 में विभिन्न खेलों में 72 स्वर्ण, 90 रजत, 145 कांस्य पदक जीत कर एक रिकार्ड बनाया है। इससे साफ है कि नई खेल नीति और ढांचागत सुविधाओं के मिलने और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के परिणाम दिखने लगे हैं।

हाल ही में, जम्मू-कश्मीर के खिलाडि़यों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके केंद्र शासित प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है।अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर ने 2020-21 में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 14 खेलों में 72 स्वर्ण, 90 रजत और 145 कांस्य पदक जीते। केंद्र शासित प्रदेश की इस खेल क्षमता को स्वीकार करते हुए, प्रधान मंत्री ने खेल के बुनियादी ढांचे के विकास और क्षेत्र में नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधान मंत्री विकास पैकेज के तहत 200 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पैकेज, जिसका उद्देश्य खेल के बुनियादी ढांचे, प्रशिक्षण सुविधाओं को बढ़ावा देना और पेशेवर कोच प्रदान करना था, ने जम्मू-कश्मीर के खेल क्षेत्र में क्रांति ला दी है।जम्मू के एमए स्टेडियम में फेंसिंग अकैडमी बनने से फेंसिंग के खिलाड़ियों को खेलों इंडिया योजना का बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।

बदलने लगा एम ए स्टेडियम का रूप

वर्षों पुराने एमए स्टेडियम का रूप पूरी तरह से बदलने लगा है। मुख्य गेट से लेकर बाहरी दीवारों तक को नया रंग रूप दिया जा रहा है। स्टेडियम की दीवारों पर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों के दीवारों पर कलाकृतियां उकेरी जा रही हैं। जिन्हें बाहर से देखने पर ही खेलों का एक माहौल बनता दिखता है। वहीं मिन्नी स्टेडियम परेड में बन रहे फुटबाल एस्ट्रो टर्फ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही पुराने जम्मू शहर में फिर से फुटबाल के पुराने दिन लौटेंगे। इसी तरह कश्मीर में भी मैदानों का तेजी से रंग रूप बदला जा रहा है।इससे खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं।




नई दिल्ली, टेक डेस्क।
 लोगों की जरूरत का ध्यान रखते हुए गूगल आए दिन अपने वीडियो-कॉलिंग प्लेटफॉर्म गूगल मीट के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। इस बार Google ने नए Google Workplace घोषणाओं के एक भाग के रूप में डॉक्स, स्लाइड्स और शीट्स के साथ Google Meet के नए सहयोग की घोषणा की। ये नया फीचर यूजर्स को तीन में से किसी भी ऐप पर काम करते हुए एक ही टैब में मीट कॉल को शुरू करने की अनुमति देगा। बता दें कि इस फीचर के पहले वेब पर रोल आउट होने की उम्मीद है। वीडियो मीटिंग को अधिक प्रोडक्टिव बनाने के लिए Google मीट नए सुधार जोड़ रहा है। बता दें कि वीडियो-कॉलिंग प्लेटफॉर्म ने हाल ही में एक फीचर की घोषणा की थी, जो आपको मीटिंग से बाहर निकलने की अनुमति देगा, जब आप मीटिंग में अकेले बचे होंगे।

Google द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट में फीचर को पेश करते हुए, डेस्कटॉप पर मीट इंटीग्रेशन दिखाया गया है। अभी तक स्मार्टफोन में फीचर के रोल आउट होने की कोई खबर नहीं है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह कैसे काम कर सकता है।

वीडियो-कॉलिंग प्लेटफॉर्म ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि अब यह आपको मीटिंग से बाहर निकलने की अनुमति देगा, जब आप मीटिंग में अकेले होंगे। इस अपडेट के साथ, जब आप पांच मिनट के लिए मीटिंग में एकमात्र भागीदार होते हैं, तो आपको एक मैसेज मिलेगा कि आप मीटिंग में रहना चाहते हैं या छोड़ना चाहते हैं। अगर आप दो मिनट के बाद भी जवाब नहीं देते हैं, तो आप मीटिंग से अपने आप बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा, मेनू के बीच स्विच करना आसान बनाने के लिए, Google मीट में होस्ट मैनेजमेंट कंट्रोल्स को केंद्रीकृत कर रहा है।




कल्पना कीजिए कि अगर आपके शहर का तापमान अचानक से लगभग 40 डिग्री तक बढ़ जाए तो क्या होगा? जैसे.. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया. लेकिन सोचिए, अगर ये 80 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो दिल्ली में कैसे हालात होंगे. यकीन मानिए ये स्थिति मौत से भी बदतर होगी. आपको 24 घंटे ऐसा लगेगा कि आप किसी जलते हुए तंदूर में बैठे हैं और इस स्थिति में कई लोगों की हीटस्ट्रोक की वजह से मौत हो जाएगी. अब इस कल्पना से बाहर आपको असली दुनिया में लाते हैं और ये बताते हैं कि जिस अंटार्कटिका को दुनिया का सबसे ठंडा इलाका माना जाता है, उस अंटार्कटिका में भी अब लू चल रही है. वहां तापमान सामान्य से लगभग 40 डिग्री ज्यादा पहुंच गया है.

अंटार्कटिका कर रहा बड़े संकट की तरफ इशारा

18 मार्च को अंटार्कटिका के Concordia (कॉनकॉर्डिया) Research Station में मायनस 12.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जिसे दुनियाभर के वैज्ञानिक चिंताजनक मान रहे हैं. दरअसल, मार्च के महीने में इस जगह पर सामान्य तापमान मायनस 50 डिग्री सेल्सियस रहता है. लेकिन इस बार ये मायनस 12.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यानी इस हिसाब से इस जगह का तापमान सामान्य से लगभग 40 डिग्री तक बढ़ गया. आम तौर पर तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज होता है और इसे भी खतरनाक माना जाता है. लेकिन 40 डिग्री सेल्सियस का अंतर एक बड़े संकट की तरफ इशारा करता है. अंटार्कटिका में जिस स्थान पर ठंड लोगों का खून जमा देती थी, अब वहां लोग शर्ट उतारकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं, जैसे वो अंटार्कटिका में नहीं, गोवा के किसी बीच पर हों. 

अंटार्कटिका में गर्म हवा और नमी की मात्रा बढ़ी

अंटार्कटिका का Concordia (कॉनकॉर्डिया) Research Station समुद्र तल से 3 हजार 234 मीटर की ऊंचाई पर है. इसकी शुरूआत वर्ष 2005 में फ्रांस और इटली ने की थी. इसके अलावा अंटार्कटिका के एक और रिसर्च स्टेशन Vostok (वोस्तोक) का तापमान 18 मार्च को मायनस 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इन दिनों में मायनस 35 डिग्री के आसपास रहता है. यानी जिस अंटार्कटिका को अब तक दुनिया उसकी ठंड के लिए जानती थी, अब वहां भी लू चल रही है. वहां तापमान में असामान्य बदलाव देख जा रहे हैं. Vostok (वोस्तोक) वही जगह है, जहां रशिया का रिसर्च स्टेशन है. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अंटार्कटिका में पड़ रही इस गर्मी के लिए दो कारणों को वजह माना है. इनमें पहला है जलवायु परिवर्तन और दूसरा है, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना एक उच्च दबाव का क्षेत्र, जिससे अंटार्कटिका के वातावरण में गर्म हवा और नमी की मात्रा बढ़ी है.

ये खतरा कोरोना वायरस से भी बड़ा

Satellite से ली गई तस्वीरें अंटार्कटिका के मौसम में आए इस बदलाव की भयावहता को बयां कर रही हैं. तस्वीर में ट्यूब जैसे आकार की चीज नजर आ रही है, वो एक बड़ा Ice Berg है. यानी बर्फ का एक विशाल पहाड़ है, जो अब टूट कर अलग हो गया है. इस Ice-Berg का क्षेत्रफल 1200 वर्ग किलोमीटर था. यानी ये क्षेत्रफल के मामले में इटली की राजधानी रोम, अमेरिका के Los Angeles शहर और भारत की राजधानी दिल्ली के लगभग बराबर था. लेकिन अब ये पहाड़ टूट कर अलग हो गया है. आपको लग सकता है कि अंटार्कटिका में पिघलते ग्लेशियर और बर्फ के पहाड़ से आपका क्या लेना देना. लेकिन ऐसा नहीं है. तेजी से पिघलते ग्लेशियर पृथ्वी पर मनुष्य के जीवन को समाप्त भी कर सकते हैं. यानी ये खतरा कोरोना वायरस से भी बड़ा और गम्भीर है. जो बातें किताबों में लिखी जाती हैं कि दुनिया खत्म हो जाएगी, उसका एक कारण ये ग्लेशियर ही हो सकते हैं.

..पृथ्वी का तापमान करीब 60 डिग्री तक बढ़ जाएगा

अंटार्कटिका में दुनिया के पहाड़ों पर मौजूद सभी ग्लेशियरों की तुलना में 50 गुना अधिक बर्फ है और अगर ये ग्लेशियर पिघल गए तो इससे पृथ्वी का तापमान करीब 60 डिग्री तक बढ़ जाएगा. ये इतना ज्यादा होगा कि इंसान इस गर्मी को आसानी से नहीं झेल सकेगा. दूसरा परिणाम ये होगा कि इससे दुनिया में पीने का शुद्ध पानी खत्म हो जाएगा और इंसान पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करने लगेगा और इसके कुछ वर्षों के बाद पृथ्वी पर मनुष्य का जीवन पूरी तरह समाप्त हो जाएगा. यानी पृथ्वी का स्वस्थ होना भी उतना ही जरूरी है, जितना आपका स्वस्थ रहना आवश्यक है. पृथ्वी पर इस समय करीब 2 लाख ग्लेशियर हैं. ये प्राचीन काल से पृथ्वी पर बर्फ का एक विशाल भंडार बने हुए हैं. ऐसे में ग्लेशियरों के पिघलने से जमीन पर रहने वाले दुनिया के उन लोगों पर असर पड़ता है, जिनके लिए ग्लेशियर ही पानी का प्रमुख स्रोत है. जैसे हिमालय के ग्लेशियर आसपास की घाटियों में रहने वाले 25 करोड़ लोगों और उन नदियों को पानी देते हैं, जो आगे जा कर करीब 165 करोड़ लोगों के लिए भोजन, ऊर्जा और कमाई का जरिया बनती है.

समुद्र का जलस्तर 9 इंच बढ़ गया है

IPCC की रिपोर्ट में एक रिसर्च के हवाले से चेतावनी दी गई है कि एशिया के ऊंचे पर्वतों के ग्लेशियर अपनी एक तिहाई बर्फ को खो सकते हैं. ये स्थिति भी तब होगी जब इंसान ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को रोकने में कामयाब हो जाए और दुनिया के तापमान में इजाफे को 1.5 डिग्री सेल्सियस पर सीमित कर दिया जाए. यानी दुनिया का बढ़ता यही तापमान Global Warming है. वायुमंडल में ग्रीन हाउस गैसों जैसे मीथेन, कार्बन डाय ऑक्साइड, और क्लोरो-फ्लूरो-कार्बन के बढ़ने के कारण पृथ्वी के औसत तापमान में होने वाली बढ़ोतरी को ही ग्लोबल वार्मिंग कहा जाता है. इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन भी होता है. एक Study के मुताबिक वर्ष 1980 के बाद से समुद्र के जलस्तर में औसतन 9 इंच का अंतर आया है. यानी समुद्र का जलस्तर 9 इंच बढ़ गया है. इसकी बड़ी वजह Global Warming है, जिससे आइसबर्ग पिघलते हैं और फिर टूटकर समुद्र में गिर जाते हैं. अगर समुद्र का ये जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो अनुमान है कि अगले 60 वर्षों में मुम्बई, बेंगलूरु, और पश्चिमी भारत के कई समुद्री इलाके डूब जाएंगे.

मार्च में मई और जून वाली गर्मी

Potsdam Institute For Climate Impact Research का कहना है, 'पिछले 100 वर्षों में, दुनिया के समुद्र तल में 35 प्रतिशत इजाफा ग्लेशियरों के पिघलने की वजह से हुआ है.' ये सिलसिला अब भी जारी है. अनुमान है कि भविष्य में ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्र तल का बढ़ना 30 से 50 सेंटीमीटर तक सीमित रहेगा क्योंकि अब इन ग्लेशियरों के पास कम ही बर्फ बची है. सरल शब्दों में कहें तो तेजी से पिघलते ग्लेशियर और टूटते Ice Shelf पृथ्वी के बिगड़ते स्वास्थ्य का एक बड़ा लक्षण है और इसके लिए जरूरी है कि दुनिया इस विषय को सिर्फ Seminar और गोष्ठियों तक सीमित ना रखे. क्योंकि गर्मी सिर्फ़ अंटार्कटिका में नहीं पड़ रही. बल्कि उत्तर भारत के भी कई इलाक़ों में इस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. यानी महीना तो मार्च का चल रहा है. लेकिन गर्मी मई और जून वाली पड़ रही है.

सबसे बड़ा कारण जलवायु परिवर्तन

देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार का दिन इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा है. यानी इन दिनों में तापमान होना चाहिए 33 डिग्री सेल्सियस लेकिन ये 40 डिग्री के पास पहुंच गया है. कुछ इलाक़ों में तो तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को भी टच कर चुका है. इसीलिए लोग पूछ रहे हैं कि दिल्ली का अभी ये हाल है तो मई और जून के महीने में क्या होगा? दिल्ली ही नहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और गुजरात में भी मार्च महीने में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. इस भीषण गर्मी का सबसे बड़ा कारण, जलवायु परिवर्तन ही है.

Coconut Water Benefits नारियल पानी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनमें फाइबर विटामिन-C मैग्नीशियम कैल्शियम पोटेशियम सोडियम आदि शामिल हैं। नारियल पानी आपको हाइड्रेट रखने के साथ वजन कम करने में भी मदद करता है।


Coconut Water Benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए नारियल पानी भी अच्छा माना जाता है। इसका पानी न सिर्फ स्वाद में मज़ेदार होता है बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। जिनमें से एक वज़न घटाना भी है।

आज के समय में बढ़ा हुआ वजन एक गंभीर समस्या बन गई है। लोग अपने मोटापे से बेहद परेशान रहते हैं और हो भी क्यों न मोटापा अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आता है।

इस समस्या से बचने के लिए आप या तो एक्साइज कर सकते हैं या फिर अपनी डाइट में कुछ बदलाव। अगर आपको नारियल पानी पसंद है, तो इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।

आइए जानें नारियल पानी के फायदे

भूख को कंट्रोल करता है

नारियल पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो लंबे समय तक हमारे पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। जिससे आपको भूख कम लगती है और आप बार-बार खाने से बचते हैं।

कैलोरी को कम करता है

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। यही कारण है कि नारियल पानी वजन कम करने के लिए फायदेमंद है। एक कप नारियल पानी में 46 कैलोरी होती है जो बहुत ही कम है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

नारियल पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट में सुधार करता है और इसे धीमा नहीं होने देता। इसमें मौजूद पोटेशियम फैट को मांसपेशियों में बदलता है और वजन नहीं बढ़ने देता है।

इम्यूनिटी बढ़ाता है

गर्मियों के इस मौसम में नारियल पानी आपका वजन कम करने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। नारियल पानी के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप हाइड्रेट रहते हैं।

नारियल पानी पीने का सही समय

वैसे तो नारियल पानी आप किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए अगर आप डाइट प्लान और एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो इसे वर्कआउट के कुछ समय बाद पिएं। ये एक एनर्जी ड्रिंक के रूप में काम करेगा। पीने का सही समय वेट लॉस की प्रक्रिया को तेज कर देता है।

आप सुबह के समय खाली पेट भी नारियल पानी पी सकते हैं, इस समय उसकी वजन कम करने की प्रक्रिया दोगुना तेज हो जाती है।




कॉलेज के दौरान यदि बच्चे में ये एक अच्छी आदत डाल देंगे तो उसकी सेहत और उसका करियर दोनों पर खुद उसकी कमांड होगी. जानें, सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे उसके जीवन में खुशियां भर देगी.

सुबह उठने के फायदों के बारे में बच्चों को जरूर बताना चाहिए. क्योंकि ज्यादातर बच्चे स्कूल के दिनों में तो सुबह सवेरे उठकर तैयार होते हैं और दिनभर खेलकूद में भी व्यस्त रहते हैं. लेकिन ज्यादातर बच्चों के मन में यही बात रहती है कि सुबह इसलिए उठा जाता है क्योंकि स्कूल जाना होता है. यही वजह है कि कॉलेज लाइफ में आने के बाद ज्यादातर बच्चे सुबह 8 से 9 बजे तक सोकर उठने लगते हैं. क्योंकि कॉलेज क्लासेज आमतौर पर लेट ही शुरू होती हैं. 

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ, बुद्धिमान और ऐक्टिव रहे. इसीलिए  बच्चों को और खासतौर पर टीनेजर बच्चों को  सुबह उठने की इंपॉर्टेंस के बारे में जरूर बताएं. यह एक ऐसी आदत है जो बच्चों को ना केवल हेल्दी लाइफ जीने में मदद करेगी बल्कि वे करियर में लगातार नई ऊंचाइयां छू पाएंगे. सुबह उठने की अच्छी आदत कैसे बच्चों को सफल इंसान बनाती है, आइए जानते हैं.

बच्चा इन मानसिक रोगों से बचा रहता है..

  • तनाव
  • डिप्रेशन
  • बहुत अधिक गुस्सा आना
  • सांस संबंधी समस्याएं

सेल्फ ग्रोथ में मिलती है मदद.

  • सुबह उठने पर बच्चे को अपने लिए पर्सनल स्पेस और मी-टाइम मिल पाता है. इससे वह भावनात्मक रूप से मजबूत बनता है.
  • सुबह उठने पर टाइम मैनेजमेंट का तरीका आता है और सभी काम निर्धारित समय पर करने की आदत बनती है. इससे परफॉर्मेंस एंग्जाटी दूर रहती है.
  • कई अलग-अलग रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी है, सूर्योदय से पहले जागने पर याददाश्त अच्छी रहती है. इसलिए अल्जाइमर जैसे गंभीर मानसिक रोगों से बचाव में मदद मिलती है.

सेहत के लिए फायदे..

  • सुबह जल्दी उठने पर रात को समय पर नींद आती है और गहरी नींद आती है. इससे मानसिक-शारीरिक थकान दूर होती है और फिर अगले दिन आप अपने सभी काम पूरी एनर्जी के साथ कर पाते हैं.
  • जब रात को नींद पूरी होती है तो अगले दिन शरीर को ऊर्जा बनाने के लिए एक्स्ट्रा शुगर की जरूरत नहीं होती. इसलिए मीठे की क्रेविंग कम होती है. यानी आप डायबिटीज की बीमारी से सुरक्षित रहते हैं.
  • जल्दी उठकर समय से तैयार होने की आदत से आपको अपना नाश्ता आराम से बैठकर करने का पूरा समय मिलता है.
  • अच्छी नींद लेने से डार्क सर्कल की समस्या नहीं होती और स्किन का ग्लो भी बढ़ता है. यानी बच्चों को कॉलेज और अर्ली प्रफेशनल लाइफ के दौरान ज्यादा कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती. इससे वे गैरजरूरी केमिकल्स से दूर रहते हैं.