Showing posts with label news. Show all posts
Showing posts with label news. Show all posts


फ‍िल्‍म अभिनेता सोनू सूद और बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई की दिव्‍यांग छात्रा सीमा की सहायता के लिए twitter पर अपील की। 

इसके बाद जमुई के सांसद चिराग पावान और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी  आए आगे है। 

अब सीमा के बेहतर दिन आएंगे।

संवाद सहयोगी, जमुई ;-

नालंदा के सोनू के बाद जमुई की सीमा सुर्खियों में है। 

बावजूद, दोनों मामले अलग हैं। यहां सीमा एक पैर से पढ़ाई करने रोज 500 मीटर दूर जाती हैं। 

अब उसकी मदद के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं। 

इतना तो तय हो गया कि सीमा अब दोनों पैर से चलेगी भी और पढ़ेगी भी। 

फिलहाल, बालीवुड के एक्टर सोनू सूद और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने ट््वीट कर सीमा की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी भावनात्मक पोस्ट किया है। 

बायजू सहित अन्य कई संस्थानों, संगठनों व बुद्धिजीवियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

दो साल पहले हादसे में गंवाना पड़ा था एक पैर : 

खैरा प्रखंड के अंतर्गत फतेहपुर गांव की 10 वर्षीया बच्ची सीमा के पिता खीरन मांझी दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। 

मां ईंट-भट्टे पर मिट्टी से ईंट पाथने का काम करती है। दो साल पहले ट्रैक्टर दुर्घटना में सीमा जख्मी हुई थी। तब जान बचाने के लिए उसका एक पैर काटना पड़ा था। 

उसके बाद से ही सीमा हर दिन अपने एक पैर से ही डंडे के सहारे 500 मीटर दूर स्कूल जाती

भवन निर्माण मंत्री आए आगे : 

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सीमा के समुचित इलाज की जिम्मेदारी अब महावीर चौधरी ट्रस्ट उठाएगा। 

यह मामला मंत्री सुमित कुमार के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है

इसकी जानकारी स्थानीय डीएम को भी दे दी गई है। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही बच्ची को पटना लाया जाएगा। 

यहां कृत्रिम पैर के प्रत्यर्पण के बाद सीमा अपने दोनों पैरों से चल पाएगी एवं शिक्षित व विकसित बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएगी। 

अशोक चौधरी में ने अपने ट््वीट में उसकी पढ़ाई कैसे होगी, इसकी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

सोनू सूद ने कहा, टिकट भेज रहा हूं : 

अभिनेता सोनू सूद ने कहा कि अब सीमा अपने दोनों पैरों से कूदकर स्कूल जाएगी। टिकट भेज रहा हूं। चलिए, दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया।

केजरीवाल ने भी किया ट्वीट : 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने ट््वीट में कहा है कि 10 साल की सीमा के जज्बे ने मुझे भावुक कर दिया। 

देश का हर बच्चा अच्छी शिक्षा चाहता है। मैं राजनीति नहीं जानता। 

इतना जानता हूं कि हर सरकार के पास पर्याप्त संसाधन हैं। 

सीमा जैसे हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा देनी हर सच्चे देशभक्त का मिशन होना चाहिए। यही सच्ची देशभक्ति है।

हरकत में आया जिला प्रशासन : 

सीमा के एक पांव से स्कूल की दूरी मापने की खबर सुर्खियों में आने के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। 

जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने अपने लाव-लश्कर के साथ फतेहपुर गांव पहुंचकर बच्ची एवं उसकी मां से मुलाकात की है। 

इस दौरान उन्होंने मातहत अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। 

इसके पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर बच्ची के कटे पांव की मापी ली। 

दूसरी ओर शिक्षा विभाग की टीम भी पहुंच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है।

सीमा की सहायता के लिए जमुई के सांसद लोजपा रामविलास के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चिराग पासवान भी आगे आए हैं। 

उन्‍होंने भी कहा कि सीमा को जहां तक संभव हो सकेगा सहायता दी जाएगी।



उत्तर भारत में हुई तूफानी बारिश ने मौसम को बदल दिया। 

75 किमी प्रति घंटे की गति से चली हवा के साथ हुई बारिश ने दिल्ली और एनसीआर में ठंड का अहसास करा दिया। 

मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अनुमान लगाया है।

नई दिल्ली, एजेंसी। 

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों के मौसम में बदलाव से तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिल्ली, बिहार, झारखंड आदि जैसे राज्यों में तेज बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ राज्यों में आंधी-तूफान की वजह से लोगों को मुश्किलें हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक ओडिशा के कई स्थानों पर आज भारी वर्षा की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चमक, 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आंधी के साथ बारिश का कहर, गई 39 की जान

उत्तर प्रदेश में आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। इनकी चपेट में आने से प्रदेश में 21 लोगों की मौत हो गई। हरियाणा में झोपड़ी में सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई और फरीदाबाद में करंट लगने से युवती की जान चली गई। पंजाब में चार, बिहार में पांच और मप्र में आंधी से पांच की जान चली गई। मैहर में रोपवे की 28 ट्रालियों में 80 यात्री डेढ़ घंटे तक हवा में फंसे रहे। हरिद्वार में दो लोगों की मौत हो गई।

इन राज्यों में आज बारिश की आंधी- बारिश की संभावना

इन राज्यों में आज और कल बारिश का अनुमान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी आज अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज और कल और आज पंजाब में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी छिटपुट, मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्‍तर प्रदेश में मौसम व‍िभाग ने आज यलो अलर्ट जारी क‍िया है। यूपी में मौसम का म‍िजाज अचानक बदलने से भीषण गर्मी के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है। आज भी कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं । इसी के साथ तेज आंधी और बार‍िश की संभावना है। सोमवार देर रात गाजि‍याबाद और फि‍रोजाबाद सहित कई ज‍िलों में हुई बार‍िश ने लोगों को तपती जलती गर्मी के बीच चैन की सांस दी है। मौसम व‍िभाग के अनुसार अगले कुछ द‍िनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्‍मीद है। 

हिमाचल में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के लाहुल को छोड़ सभी जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। यलो अलर्ट हुआ जारी। कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग के अनुसार आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में और गिरावट आएगी। लाहुल स्पीति के कोकसार में आज सुबह से बर्फबारी हो रही है।

उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में जारी रहेगा बारिश व ओलावृष्टि का क्रम। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को पहाड़ों में ओलावृष्टि और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कुमाऊं मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में 90 किमी प्रति घंटा की गति से अंधड़ चल सकता है।

पंजाब में हवा के बारिश का अनुमान, आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पंजाब में कई स्थानों पर हवाओं के साथ बारिश का भी अनुमान है। मौसम विबाग के अनुसार पंजाब के अधिकांश इलाकों में आंधी बारिश की संभावना है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।


Indo-Pacific Economic Framework News ;

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते को लान्च किया है। 

भारत और जापान समेत 13 देशों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

बता दें कि क्वाड समूह की बैठक 24 मई को होगी।

टोक्यो, एएफपी/एएनआइ। 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को हिंद-प्रशांत व्यापार समझौते की शुरुआत की है। 

क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान पहुंचे बाइडन ने टोक्यो में इसकी घोषणा की। बाइडन ने कहा कि भारत और जापान समेत 13 देशों ने इसमें हस्ताक्षर किए हैं। 

बाइडन ने कहा कि यह समझौता क्षेत्र में हमारे करीबी दोस्तों और भागीदारों के साथ काम करने और आर्थिक प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों के साथ काम करने की प्रतिबद्धता है।

After this, US & Japan together with 11 other nations will be launching Indo-Pacific economic framework.

This framework is a commitment to working with our close friends and partners in the region & challenges that matter most to ensuring economic competitiveness..US Pres (1/2)

व्हाइट हाउस ने समझौते पर क्या कहा,

व्हाइट हाउस का मानना है कि नया हिंद-प्रशांत व्यापार समझौता आपूर्ति शृंखला, डिजिटल व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, कर्मचारी सुरक्षा और भ्रष्टाचार निरोधी प्रयासों सहित विभिन्न मुद्दों पर अमेरिका और एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की अधिक निकटता से काम करने में मदद करेगा।

कल भारत और आस्ट्रेलिया के पीएम से करेंगे मुलाकात- राष्ट्रपति जो बाइडन

यूएस-जापान संयुक्त बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान दिया। 

उन्होंने कहा कि कल हम अपने साथी क्वाड पार्टनर्स आस्ट्रेलिया और भारत से मिलने जा रहे हैं। 

क्वाड दुनिया को दिखा रहा है कि लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग से बड़े काम हो सकते हैं।

कल भारत और आस्ट्रेलिया के पीएम से करेंगे मुलाकात- राष्ट्रपति जो बाइडन

यूएस-जापान संयुक्त बयान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान दिया। 

उन्होंने कहा कि कल हम अपने साथी क्वाड पार्टनर्स आस्ट्रेलिया और भारत से मिलने जा रहे हैं। 

क्वाड दुनिया को दिखा रहा है कि लोकतांत्रिक देशों के बीच सहयोग से बड़े काम हो सकते हैं।

यूएस-जापान संयुक्त बयान में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति

यूएस-जापान संयुक्त बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि COVID-19 का जवाब देना और अधिक स्वास्थ्य सुरक्षा और मजबूत स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण भी भविष्य का हिस्सा है और जापान में हमारे नए सीडीसी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ दुनिया को अगले महामारी के लिए तैयार करने में मदद करना है।

24 मई को होगी क्वाड समूह की बैठक

क्वाड समूह की बैठक 24 मई को होगी। सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी भी टोक्यो पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी ने सोमवार को टोक्यो में एनईसी कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डा. नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की। 

भारत के दूरसंचार क्षेत्र में एनईसी की भूमिका की सराहना की और भारत में नई और उभरती प्रौद्योगिकियों में अवसरों पर चर्चा की।



👨‍🎓Students For Soil - Little voices, Big impact!💪🏻


Hello Earth Buddies,

Have you heard about the Students for Soil program yet? It is a wonderful opportunity for students below 18 years to participate in the Save Soil movement. 🥳

What will students do as part of the program?

▪️ Visit savesoil.org/students and watch a short video about the Save Soil movement

▪️ Submit an audio/video/written message to the Hon'ble Prime Minister requesting his support to Save our Soil.

▪️ And receive a personalized certificate of appreciation!

✉ Their messages will be presented to the Hon'ble Prime Minister on 5 June in New Delhi on the occasion of World Environment Day.

Here is a short tutorial on how they can submit their message:

https://www.youtube.com/watch?v=FH8bdyxhErM&feature=youtu.be


Let us see that every student in India speaks up for Soil! 💪🏻

पत्र में कहा गया है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर करना है। उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है।


आतंकवाद के मंसूबे ध्वस्त करने के बाद केंद्र सरकार अब हर साल आतंकवाद विरोधी दिवस भी मनाने जा रही है। 

इसको लेकर सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी किया गया है। 

गृह मंत्रालय की ओर से जारी पत्र के तहत हर साल 21 मई को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। 

यह पत्र सभी राज्य के मुख्य सचिवों, सभी मंत्रालयों और विभागों के सचिवों को लिखा गया है।

युवाओं को किया जाएगा जागरूक

पत्र में कहा गया है, इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा से दूर करना है। 

उन्हें बताया जाएगा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कौन-कौन सी योजनाएं चलाई गई हैं। 

इसके अलावा उन्हें बताया जाएगा कि उनकी एक गलती किस तरह से राष्ट्रीय समस्या बन सकती है। 

केंद्र का मानना है कि अगर युवा सही रास्ते पर आ गए तो आतंकवाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाएगा। 

दिलाई जाएगी आतंकवाद विरोधी शपथ 

पत्र में कहा गया है कि सभी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी शपथ भी दिलाई जाएगी। 

इसके अलावा डिजिटल व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आतंकवाद विरोधी संदेश को भी प्रसारित किया जा सकता है। 

पत्र में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों में 21 मई को शनिवार होने के चलते अवकाश रहेगा। 

ऐसे में 20 मई को शपथ दिलवाई जा सकती है। हालांकि, राज्य सरकार के दफ्तरों या जहां शनिवार का अवकाश नहीं है वहां 21 मई को ही शपथ दिलवाई जाए।

Jet Airways Update: जेट एयरवेट 3 सालों बाद से उड़ान भरने की तैयारी में है. पने नए प्रोमोटर जालान-कालरॉक कंजॉर्शियम का हिस्सा होने के बाद जेट एयरवेज उड़ान भरने को तैयार है. 


Jet Airways To Fly Again:
 
जेट एयरवेट एक बार फिर उड़ान भरने की तैयारी में है. 
इसी कड़ी में जेट एयरवेज ने एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट से टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ान भरा है.  
19 अप्रैल 2019 के बाद जेट एयरवेज ने खस्ताहाल वित्तीय हालत के बाद अपना ऑपरेशन बंद कर दिया था. 
लेकिन अपने नए प्रोमोटर जालान-कालरॉक कंजॉर्शियम का हिस्सा होने के बाद जेट एयरवेज उड़ान भरने को तैयार है. 
जेट एयरवेट की टेस्ट फ्लाइट 
जेट एयरवेज के सीईओ संजीव कपूर ने कहा कि टेस्ट फ्लाइट ऑपरेशन उन लोगों के लिए एक इमोशनल मोमेंट है जो जेट एयरवेज को फिर से उड़ान भरते हुए देखने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं.  
उन्होंने स्पष्ट किया कि ये एक टेस्ट फ्लाइट है. 
इस विमान को दिल्ली में खड़ा किया जाएगा और प्रोविंग फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरेगा. 
डीजीसीए से AOC का इंतजार
आपको बता दें टेस्ट फ्लाइट एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए को संतुष्ट करने के लिए उड़ान भरा जाता है जिससे ये दिखाया जा सके कि एयरक्रॉफ्ट और उसके कॉम्पोनेंट ठीक तरीके से ऑपरेट कर रहे हैं. 
टेस्ट फ्लाइट के बाद एयरलाइंस को प्रोविंग प्लाइट कंडक्ट करना होता है जिसके बाद डीजीसीए एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (AOC) प्रदान करता है. 
प्रोविंग फ्लाइट में डीजीसीए के अधिकारियों के साथ एयरलाइंस के अधिकारी पैसेंजर के तौर पर सफर करते हैं साथ में क्रेबिन क्रू मेंबर भी होते हैं. 
जेट एयरवेट के लिए बोईंग 737 एयरक्रॉफ्ट ने टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ान भरा था. 
राकेश झुनझुनवाला की Akasha Air उड़ान भरने की तैयारी में 
एक तरफ जेट एयरवेट 3 सालों बाद से उड़ान भरने की तैयारी में है तो भारतीय एविएशन क्षेत्र में एक और एयरलाइंस कदम रखने जा रही है. 
शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला की आकाश एयर  (Akasha Air) अपनी कमर्शियल उड़ानों का संचालन जुलाई में शुरू कर सकती है. 

Crude Oil Price Update: ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस 111 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जिससे एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका है. 


Crude Oil Price Hike:

कच्चे तेल ( Crude Oil )के दामों में फिर से तेजी देखी जा रही है. 

तेल उत्पादक देशों के ओपेक ( OPEC) द्वारा कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने के फैसले के बावजूद अंतररराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रहा है. 

ब्रेंट क्रूड ऑयल ( Brent Crude Oil) प्राइस 111 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है जिससे एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका है. 

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका 

बीते महीने मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा था कि यदि कच्चे तेल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहते हैं तो पेट्रोल ( Petrol)  डीजल ( Diesel) के दामों को बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी. 

लेकिन 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कीमत रहने पर ग्राहकों, सरकार और सरकारी तेल कंपनियों को इसका भार सहना पड़ेगा. 

लेकिन अब क्योंकि कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बेरल के ऊपर ट्रेड कर रहा है तो पेट्रोल डीजल के दाम फिर से सरकारी तेल कंपनियां बढ़ा सकती हैं. 

10 रुपये तक पहले बढ़े दाम

आपको बता दें पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने 22 मार्च 2022 के बाद से पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा शुरू किया.

और 6 अप्रैल 2022 तक 10 रुपये प्रति लीटर तक पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिए. 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई. 

चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के दामों पर नजर डालें तो दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है.

मुंबई में  पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर के रेट पर है. 

चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है और कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बरकरार है. 




VERY IMPORTANT: ☝

Max Temperatures recorded in some Indian cities:

☀  Lucknow 47 degrees

☀  Delhi 47 degrees

☀  Agra 45 degrees

☀  Nagpur 49 degrees

☀  Kota 48 degrees

☀  Hyderabad 45 degrees

☀  Pune 42 degrees

☀  Ahmedabad 46 degrees

☀  Mumbai 42 degrees

☀  Nashik 40 degrees 

☀ Bangalore 40 degrees

☀ Chennai 45 degrees 

☀Rajkot 45 degrees

Next years these cities will cross 50 degrees. Even AC or fan will not save us in summer..

Why is it so hot ???

In last 10 years over 10 crore trees were cut for widening roads and highways.

But not more than a lakh trees have been planted by govt. or public.

How to make India cool ???

Please do not wait for government to plant trees.

Sowing seeds or planting trees does not cost much.

Just collect seeds of Shatavari, Bel, Peeple, Tulsi, Mango, Lemon, Jamun, Neem, Custard Apple, Jack fruit, etc.

Then dig two-three inch hole on open spaces, roadside, footpaths, highways, gardens and also in your society or bungalow.

Bury these seeds in each hole with soil a
nd then water them every two days in summer.

In rainy season no need to water them.

After 15 to 30 days small plants will be born.

Let us make this a National movement and plant 10 crore trees all over India.

We should stop temperature from crossing 50 degrees.....

Please plant maximum trees and forward this message to everyone. Lets distribute saplings as return gifts during functions, birthdays etc.

- 1 whatsapp person - 1 plant -

We will easily reach 10 crore plants.

Tennis Player Boris Becker: टेनिस के पूर्व महान खिलाड़ी बोरिस बेकर को दिवालियापन के मामले में एक अदालत ने ढाई साल जेल की सजा सुनायी.

Tennis Player Boris Becker Jailed:
 
टेनिस के पूर्व महान खिलाड़ी बोरिस बेकर को दिवालियापन के मामले में एक अदालत ने शुक्रवार को ढाई साल जेल की सजा सुनायी. 
अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित होने के बाद बैंक खाते से अवैध रूप से हजारों डॉलर हस्तांतरित किये जाने के मामले में दोषी पाया है. 
तीन बार के विंबलडन चैंपियन को इस महीने की शुरुआत में दिवाला अधिनियम के तहत चार आरोपों में दोषी ठहराया गया था. 
इस मामले में अधिकतम सात साल जेल की सजा का प्रावधान है.
जर्मनी के इस खिलाड़ी ने जून 2017 में दिवालिया होने के बाद अपने व्यवसायिक खाते से अन्य खातों में सैकड़ों हजार पाउंड (डॉलर) स्थानांतरित किए थे, 
जिसमें उनकी पूर्व पत्नी बारबरा  और शर्ली "लिली" बेकर भी शामिल थी. 
उन्हें जर्मनी में एक संपत्ति घोषित करने में विफल रहने और एक तकनीकी फर्म में 825,000 यूरो (895,000 डॉलर) बैंक ऋण और शेयरों को छिपाने का भी दोषी ठहराया गया था.
उन्हें 20 अन्य मामलों में बरी कर दिया गया था, 
जिसमें यह आरोप भी शामिल था कि वह अपने कई पुरस्कारों को सौंपने में विफल रहे,
जिसमें दो विंबलडन ट्राफियां और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं.
लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट की जूरी (न्यायपीठ) ने उन्हें 20 अन्य मामले में बरी कर दिया.
बेकर विंबलडन के बैंगनी और हरे रंगों में धारीदार टाई पहन कर अपनी प्रेमिका लिलियन डी कार्वाल्हो मोंटेरो के साथ अदालत आये थे.

Post Office: पीपीएफ अकाउंट यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट का लॉक इन पीरियड 5 साल का होता है. इस पीरियड में आप अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं.


Post Office Schemes:
 

देश में बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं. 

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पोस्ट ऑफिस में निवेश करने पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिलता है. 

इसके साथ ही यह मार्केट जोखिम से दूर रहता है. 

इस कारण पोस्ट ऑफिस के देशभर में करोड़ो ग्राहक है. 

लेकिन, कई बार किसी स्कीम में निवेश करने के बाद हम मैच्योरिटी से पहले उस स्कीम से पैसे निकालना चाहते हैं.

बता दें कि ज्यादातर पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने की सुविधा मिलती है.

लेकिन, मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने पर आपको कुछ शर्तों का पालन करना पड़ता है और की बार कुछ स्कीम्स में शुल्क भी देना पड़ता है. 

पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कई स्मॉल सेविंग स्कीम में पोस्ट ऑफिस प्री मैच्योरिटी निकासी की सुविधा देता है. 

तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं-

1. नेशनल सेविंग स्कीम (National Saving Scheme)

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग स्कीम में खाताधारक मैच्योरिटी से पहले खाता बंद नहीं कराया जा सकता है. 

लेकिन, अगर किसी खाताधारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में खाता में जमा पूरी राशि को नॉमिनी को दे दिया जाता है और अकाउंट को बंद कर दिया जाता है.

2. किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra)

आपको बता दें कि किसान विकास पत्र में पैसे निवेश करने पर निवेशकों के पैसे 124 महीने की अवधि के बाद डबल हो जाते हैं. 

इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप 2 साल और 6 महीने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार जमा राशि की निकासी कर सकते हैं.
 
इस स्कीम में केवल 30 महीने के लॉक इन पीरियड होता है.

3. एमआईएस अकाउंट (Monthly Investment Scheme)

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में भी समय से पहले निकासी की सुविधा ग्राहकों को दी जाती है.

इस स्कीम की मैच्योरिटी की अवधि होती है 5 साल की लेकिन, आप इसे समय से पहले केवल एक साल बाद भी निकाल सकते हैं. 

2 साल से 3 साल के पैसे निकालने पर आपको 2 प्रतिशत जुर्माना देना पड़ेगा. 

वहीं 3 से 5 साल के बीच निकासी पर आपको कुल राशि पर 1 प्रतिशत का जुर्माना देना पड़ेगा.

4. रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट (Recurring Deposit Account)

बता दें कि पोस्ट ऑफिस के रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट के निवेशकों को 3 साल के बाद निकासी की सुविधा मिलती है. 

समय से पहले निकासी पर आपको केवल सेविंग अकाउंट के अनुसार ही रेट ऑफ इंटरेस्ट का लाभ मिलेगा.

5. पोस्ट ऑफिस पीपीएफ अकाउंट (Public Provident Fund)

गौरतलब है कि पीपीएफ अकाउंट यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड अकाउंट का लॉक इन पीरियड 5 साल का होता है. 

इस पीरियड में आप अकाउंट से पैसे नहीं निकाल सकते हैं. इसके बाद आप पैसे निकाल सकते हैं. 

लेकिन, पीपीएफ अकाउंट से मैच्योरिटी से पहले निकासी के कुछ नियम है. 

यह नियम है कि आप केवल इमरजेंसी की स्थिति में पैसे निकाल सकते है जैसे गंभीर बीमारी होने पर, बच्चों की पढ़ाई और शादी के खर्चें आदि के लिए.


Dog Dance Video: सोशल मीडिया पर एक डॉगी का फनी वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर यूजर्स के चेहरे पर हंसी साफ देखी जा रही है. वीडियो में डॉगी को बैंड की धुन पर नाचते देखा जा रहा है.

Trending News:
सोशल मीडिया पर आए दिन मनोरंजक और फनी वीडियो की भरमार देखी जा रही है.
इन दिनों कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाएगा, इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. 
यूजर्स इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पालतू जानवरों के वीडियो देखना पसंद करते हैं. 
आमतौर पर देखा गया है कि कुत्ते अपने मालिकों के साथ घर के बाहर जाकर काफी एंजॉय करते हैं. 
हाल ही में सोशल मीडिया पर पालतू डॉगी के एन्जॉयमेंट का एक वीडियो सामने आया है. 
जिसे देख यूजर्स के चेहरे खिल गए हैं. 
वायरल हो रहे वीडियो में डॉगी को खुशी से झूमते देखा जा रहा है.
जिसे देख हर कोई मुस्कुराने को मजबूर हो गया है. वीडियो में डॉगी को अपने दोनों पैरों पर खड़े हो कर बैंड की धुन पर थिरकते देखा जा रहा है.
वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. 
जिसमें एक डॉगी अपने मालिक के पास मस्ती करता नजर आ रहा है. 
उसे अपने पिछले पैरों पर खड़े देखा जा रहा है. 
जिसके बाद वह अपने सामने बज रहे बैंड की धुन पर नाचते देखा जा रहा है. 
जिसे देख हर कोई काफी हैरान नजर आ रहा है.
फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, 
जिसे खबर लिखे जाने तक ट्विटर पर 89 हजार से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. 
वहीं 6 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. 
वहीं वीडियो को देख खुश हो रहे यूजर्स डॉगी के डांस परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. 
कुछ ने डॉगी के डांस को बेहतरीन बताया है तो कई यूजर्स का कहना है कि डॉगी डांस को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहा है.

किताबों के कर्ण बिहार कैडर के आइएएस अधिकारी राहुल कुमार को सम्‍मान मिला है। उन्‍होंने पूर्णिया के गांव-गांव में पुस्‍तकालय खुलवा दिए। उनके इस अभियान में बड़ी संख्‍या में लोग जुड़े हैं। साथ ही वे इस मुहिम में जुड़कर..


अभियान किताब दान और पंचायत पुस्तकालय के लिए डीएम राहुल कुमार को इलीट इनोवेशन अवार्ड मिला है। पुस्तक दान अभियान के लिए पुरस्कार जिलाधिकारी राहुल कुमार को इलीट टेक्नोमीडिया के सीईओ डा. रवि गुप्ता को ने प्रदान किया। पब्लिक सर्विस श्रेणी में यह अवार्ड हासिल हुआ है।

दरअसल डीएम राहुल कुमार ने जिले की 150 पंचायतों पुस्तकालय खोलने की महाभियान को अमलीजामा पहुंचाया है। अपने विजन को तय समय ना केवल धरातल पर उतारा बल्कि इसमें शानदार कार्य भी पूर्ण किया जिसको लेकर राज्य स्तर पर सराहना मिली। यह महाभियान 26 जनवरी 2020 में प्रारंभ हुई थी। एक लाख से अधिक पुस्तकें दान में मिली थी।

जिलाधिकारी ने पुस्तक दान की इस कवायद को महादान अभियान का रूप दे दिया था। इसको व्यापक सफलता मिली। हर पुस्तकालय को पांच सौ पुस्तकें प्रदान पहले चरण में की गई है। पुस्तकालय में स्थानीय बच्चों, स्कूली छात्रों और वरीय नागरिकों को अध्ययन को मौका दिया गया है। पुस्तक दान करने वालों लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से आभार पत्र भी दिया गया था। पुस्तकालय की देखरेख के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पंचायत के मुखिया, पंचायत सेवक और कार्यपालक सहायक को शामिल किया गया है। पुस्तकों को पुस्तकालय में ही बैठकर पढ़ने की इजाजत दी गई है।

वेबसाइट पर अपलोड होंगे किताबें

क‍िताब दान अभियान के तहत मिलीं किताबें वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है। अब तक एक लाख किताबों को सूचीबद्ध किया गया है। इसकी जानकारी खुद डीएम राहुल कुमार ने दी। डीएम ने कहा कि अभियान किताब दान के तहत हर पंचायत में पुस्तकालय खुलने से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी पढ़ने में मदद मिलेगी।

डीएम ने बताया कि नीति आयोग द्वारा पुस्तकालयों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए फंड उपलब्ध कराई गई है। पुस्‍तकालय में टेबुल, कुर्सी समेत अन्‍य फर्नीचर उपलब्‍ध कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की साक्षरता दर महत 51 फीसद है लेकिन अभियान किताब दान से यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। 


पानीपत रोहतक हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। कार में सवार तीन लोग जिंदा जल गए। हादसा इसराना नई अनाज मंडी के ठीक सामने हुआ है। कार सोनीपत की बताई जा रही है।


पानीपत के इसराना में दर्दनाक हादसा हुआ। पानीपत रोहतक हाईवे पर ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। इससे कार में आग लग गई। कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए। करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। 

सोनीपत की एचआर10 एसी5675 नंबर की कार पानीपत से गोहाना की तरफ जा रही थी। इसराना अनाज मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्‍कर मार दी। चालक जब तक कार को संभाल पाता उसमें आग लग गई।कार में आग लगते ही इसराना अनाजमंडी और आसपास के लोग बुझाने के दौड़े। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने कार को पूरी तरह से चपेट में ले लिया।

करीब 45 मिनट तक कार जलती रही। कार में सवार एक भी व्‍यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। लोगों कार में लगी आग को किसी तरह से बुझाया। इसके बाद दमकल और पुलिस पहुंची। पुलिस की टीम ने आग को बुझाने के बाद कार को तोड़ा। कार के अंदर तीन लोगों के शव पड़े हुए थे। तीनों शव बुरी तरह से जल चुके थे। शव पहचान में नहीं आ रहे थे।

मौके पर एसपी पूजा वशिष्‍ठ भी पहुंचीं। उनके साथ डीएसपी संदीप, इसराना के नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा भी आए। शवों को निकालकर सिविल अस्‍पताल भेजा गया। एसएचओ दीपक रंगा ने बताया कि शवों की पहचान नहीं हो पाई। कार में रखे कागजात भी पूरी तरह से जल चुके हैं। कार के नंबर से मालिक का पता लगाया जा रहा है। कार सीएनजी की थी।

दिल दहला देने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। बर्निंग कार की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक कार में सवार तीनों लोग जल चुके थे। वहीं, जलती कार को देखने वालों की भीड़ लग गई थी।


उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआइ) योजना के तहत टेक्सटाइल क्षेत्र में 61 कंपनियों के आवेदन मंजूर किए गए हैं। टेक्सटाइल सचिव उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि 67 कंपनियों ने आवेदन दिए थे। चयनित कंपनियां 19,077 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी।

ढाई लाख के करीब नौकरियां
इस निवेश से प्रत्यक्ष रूप से 2.40 लाख नौकरियां निकलेंगी और 1,84,917 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना है। पीएलआइ स्कीम के तहत इन कंपनियों को पांच साल में प्रोत्साहन के रूप में 10,683 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। कंपनियों को हर वर्ष एक सीमा तक अपना उत्पादन और निर्यात बढ़ाना होगा।
उत्तर प्रदेश में आठ कंपनियां निवेश करेंगी
टेक्सटाइल सचिव ने बताया कि ये कंपनियां मुख्य रूप से मैन मेड फैब्रिक और अपैरल के उत्पादन के साथ टेक्निकल टेक्सटाइल का उत्पादन करेंगी। इसके तहत उत्तर प्रदेश में आठ कंपनियां निवेश करेंगी, लेकिन बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में इस स्कीम के तहत कोई निवेश नहीं हो रहा है।
गोवा ग्लास 1,654 करोड़ रुपये का निवेश करेगी
पीएलआइ स्कीम के तहत सबसे अधिक गोवा ग्लास 1,654 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ट्राइडेंट का निवेश 1,609 करोड़, एमसीपीआइ का 1,383 करोड़ और शाही एक्सपोर्ट का 436 करोड़ का होगा। सिंह ने बताया कि चयनित कंपनियों को निवेश करने के लिए मार्च, 2024 तक समय दिया गया है। उसके बाद से पीएलआइ के पांच साल का समय शुरू होगा।
काटन कपड़ों की कीमत में मिल सकती है राहत
सिंह ने बताया कि बुधवार को सरकार ने काटन के आयात को पूरी तरह से शुल्क मुक्त कर दिया है। ऐसे में काटन के दाम में कमी की उम्मीद की जा रही है। इससे काटन कपड़ों के दाम में भी राहत मिल सकती है। पिछले एक साल से काटन की कीमत लगातार बढ़ रही थी और उसे देखते हुए ही काटन पर लगने वाले आयात शुल्क को समाप्त किया गया है।



यूक्रेन ने ब्‍लैक-सी में तैनात रूसी नौसेना के ताकतवर युद्धपोत मस्‍कोवा पर मिसाइल हमला करने का दावा किया है। वहीं रूस ने इस हमले के दावे को खारिज करते हुए युद्धपोत पर आग लगने की बात कही है। यही नहीं रूस ने नाटो को एक चेतावनी भी दी है।

कीव, एजेंसियां। यूक्रेन में जारी लड़ाई अब नया मोड़ लेती नजर आ रही है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन ने ब्‍लैक-सी में तैनात रूसी नौसेना के ताकतवर युद्धपोत को मिसाइल हमले के जरिए भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। हमले के बाद रूसी युद्धपोत में धमाका हुआ और आग लग गई जिससे चालक दल के सदस्यों को इसे छोड़ना पड़ा। वहीं आग-बबूला रूस ने नाटो को धमकी देते हुए कहा है कि यदि स्वीडन और फिनलैंड अमेरिकी नेतृत्व वाले इस सैन्य गठबंधन में शामिल होते हैं तो रूस को परमाणु हथियारों की तैनाती के लिए विवश होना पड़ेगा।

रूसी सेना ने मारियुपोल समेत यूक्रेन के पूर्वी इलाकों में हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि रूसी सेना को इन इलाकों में यूक्रेनी बलों के कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर मक्सिम मार्चेंको ने कहा कि यूक्रेन की सेना ने रूसी युद्धपोत मस्‍कोवा पर दो मिसाइलों से हमला किया। इससे इस गाइडेड मिसाइल क्रूजर पर धमाके के साथ आग लग गई। हमले से इस युद्धपोत को गंभीर नुकसान पहुंचा है। रूस ने इस युद्धपोत को नुकसान पहुंचने की बात कबूली है लेकिन इस पर यूक्रेनी मिसाइल से हमला होने की बात को खारिज किया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि युद्धपोत आग लगने की वजह से क्षतिग्रस्‍त हुआ है। युद्धपोत के क्षतिग्रस्त होने की जांच की जा रही है। फ‍िलहाल युद्धपोत को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। अमूमन इस युद्धपोत पर चालक दल समेत करीब 500 लोग तैनात होते हैं। इसे रूस को अब तक का सबसे बड़ा नुकसान बताया जा रहा है। वहीं रूस ने एकबार फ‍िर नाटो के विस्‍तार को लेकर उसे आगाह किया है। रूस की इस धमकी से इस युद्ध के यूक्रेन की सीमा से बाहर भी फैलने की आशंकाएं पैदा होने लगी हैं।

समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी दिमित्री मेदवेदेव ने नाटो को चेतावनी दी कि यदि स्वीडन और फिनलैंड अमेरिकी नेतृत्व वाले इस सैन्य गठबंधन में शामिल होते हैं तो रूस को विवश होकर अपने परमाणु हथियारों को तैनात करना पड़ेगा। यह तैनाती इन देशों से लगे क्षेत्रों में होगी। दरअसल फ‍िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन  ने बुधवार को कहा था कि नाटो में शामिल होने के मसले पर उनका मुल्‍क अगले कुछ हफ्तों में फैसला लेगा।