Showing posts with label SPORTS. Show all posts
Showing posts with label SPORTS. Show all posts
Dinesh Karthik g code of conduct news: 


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2022 के दौरान फिनिशर की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक से लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में बड़ी गलती हो गई। 

कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के आरोप में उन्हें दोषी पाया गया है और फटकार भी लगी है।

नई दिल्ली: 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (RCB wicketkeeper Dinesh Karthik) को टूर्नामेंट में कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के बाद फटकार झेलनी पड़ी है। आईपीएल की आधिकारिक मीडिया रिलीज में बताया गया कि बुधवार को हुए एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान उनसे यह गलती हुई। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर अब आरसीबी का सामना क्वालीफायर-2 में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स से होगा।

फटकार का कारण स्पष्ट नहीं

आईपीएल ने अपने आधिकारिक बयान में कहीं भी यह नहीं लिखा कि दिनेश कार्तिक की किस हरकत से कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन हुआ है। बयान में लिखा है कि, 'आर्टिकल 2.3 के तहत कार्तिक को लेवल-1 का दोषी पाया गया है, जिस उन्होंने स्वीकार भी कर लिया। ऐसी गलतियों के लिए मैच रेफरी का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होता है।

आखिरी ओवर में जीती RCB

पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती है, जिसमें आखिरी दो पोजिशन वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर होता है, यानी जो हारा वह टूर्नामेंट से से बाहर। इसी मैच में लखनऊ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथे हार झेलनी पड़ी थी। मैच में कार्तिक के बल्ले से 23 गेंद में 37 रन की पारी निकली थी। नाबाद 112 रन बनाने वाले रजत पाटीदार के साथ मिलकर उन्होंने आरसीबी को 20 ओवर में 207/4 के स्कोर तक पहुंचाया था।

खूब रन उलग रहा डीके का बल्ला

मौजूदा सीजन में दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर रन उलग रहा है। 15 मैच में 324 रन बनाने के चलते ही उनकी तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की टी-20 सीरीज खेली जानी है। डीके ने 64.80 की प्रचंड औसत और 187.28 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जिसमें दिल्ली के खिलाफ 66 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर रहा है।

 IPL Playoffs 2022 GT vs RR 


कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया बताया जा रहा है। 

मैच नहीं होने की सूरत में क्या होगा और क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान जान लीजिए।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 

इंडियन प्रीमिर लीग के 15वें सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं और आज शाम क्वालीफायर-1 खेला जाना है।

गुजरात टाइटंस और राजस्थान रायल्स की टीम के बीच यह मैच खेला जाना है। 

कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया बताया जा रहा है। 

मैच नहीं होने की सूरत में क्या होगा और क्या कहता है मौसम का पूर्वानुमान जान लीजिए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार रात को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। 

आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रायल्स की टीम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में आइपीएल 2022 के क्वालीफयर 1 में खेलने उतरेगी। 

आज शाम को 7 बजे मैच का टास होना है और इस वक्त बारिश की आशंका जताई गई है। 

ऐसे में बारिश होने की सूरत में टास में दोरी होने की पूरी उम्मीद है। 

10.30 मिनट तक बारिश होने की आशंका जताई गई है इसका मतलब है कि मैच के शुरुआती ओवर खराब हो सकते हैं।

बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आना लाजमी है। कोलकाता का तापमान 32 डिग्री से लेकर 28 डिग्री तक नीचे जाने की उम्मीद है। 

शाम के वक्त बारिश को लेकर 69 प्रतिशत तक का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। 50 फीसदी तक बादल छाए रहने वाले हैं।

सुपर ओवर नहीं हुआ तो क्या होगा

आइपीएल की नई गाइडलाइन के मुताबिक अगर जो क्वालीफायर 1 का एक भी गेंद नहीं खेला जा सका तो अधिकारी मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर की तरफ जाएंगे। 

अगर जो बारिश की वजह से सुपर ओवर तक कराना संभव नहीं हो पाया तो ऐसी स्थिति में गुजरात टाइटंस की टीम लीग स्टेज में अंक तालिका में टाप पर रहने की वजह से फाइनल में पहुंच जाएगी। 

राजस्थान के 18 अंक थे जबकि गुजरात ने 20 अंकों पर रहते हुए लीग मुकाबले खत्म किए थे।


IPL Playoffs 2022 ;

मुश्किल यह है कि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन में प्लेआफ में पहुंची तीनों टीमों के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीता मतलब फाइनल में जाना है तो ऐसा कुछ करना होगा जो नहीं किया।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। 

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में लीग स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं। 

अब प्लेआफ में चार टीमें खेलने उतरेंगी जिसमें से एलिमिनेटर में खेलने वाली लखनऊ और बैंगलोर के लिए मुकाबला करो या मरो का होगा। 

राजस्थान और गुजरात की टीमों के पास क्वालीफायर में हार के बाद भी फाइनल में जाने का एक मौका होगा।

लखनऊ की टीम के सामने एक बड़ी मुश्किल है जो उसके फाइनल की राह में रोड़ा बन सकती है।

इस सीजन में पहली बार खेलने उतरी लखनऊ और गुजरात की टीमों ने लीग मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। पहले और दूसरे स्थान पर पहुंची गुजरात और राजस्थान का मुकाबला क्वालीफायर 1 में होगा। वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली लखनऊ और बैंगलोर के बीच एलिमिनेटर खेला जाना है। 

अब मुश्किल यह है कि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने इस सीजन में प्लेआफ में पहुंची तीनों टीमों के खिलाफ कोई मुकाबला नहीं जीता, मतलब फाइनल में जाना है तो ऐसा कुछ करना होगा जो नहीं किया।

लखनऊ ने तीनों टीमों में से नहीं हराया किसी को

लीग स्टेज में इस सीजन में लखनऊ की टीम ने बैंगलोर के खिलाफ एक जबकि गुजरात और राजस्थान से दो-दो मुकाबले खेले। 

आरसीबी के खिलाफ टीम को 18 रन से हार मिली। 

गुजरात के खिलाफ पहला मुकाबला लखनऊ ने 5 विकेट से गंवाया था जबकि दूसरे मैच में 62 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। 

अब बात राजस्थान की करें तो पहले मुकाबले में लखनऊ तो 3 रन जबकि दूसरे में 24 रन के अंतर से हार मिली थी।  

आइपीएल प्लेआफ 2022 का कार्यक्रम

क्वालीफायर-1: गुजरात बनाम राजस्थान (24 मई, कोलकाता)

एलिमिनेटर: लखनऊ बनाम बैंगलोर (25 मई, कोलकाता)

क्वालीफायर-2: एलिमिनेटर विनर बनाम क्वालीफायर-1 लूजर (27 मई, अहमदाबाद)

फाइनल : क्वालीफायर-1 विनर बनाम क्वालीफायर-2 विनर (29 मई, अहमदाबाद)

Ambati Rayudu Retirement News:
 

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख बल्लेबाज अंबाती रायडू ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया। 

उन्होंने लिखा कि वे अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे।

हालांकि उन्होंने फिर अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। 

अब CSK के सीईओ काशी विश्वनाथ ने अंबाती रायडू के संन्यास पर स्थिति साफ की।

सीईओ ने साफ की स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन (Kasi Vishwanath) ने अंबाती रायडू के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। 

उनका कहना है कि रायडू संन्यास नहीं ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं, वह रियाटर नहीं हो रहे हैं। हो सकता है कि वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थे और हो सकता है कि यह बाहर निकल गया हो।
 
मुझे लगाता है कि यह बस एक मनोवैज्ञानिक है। 

वह हमारे साथ रहेगा।' उन्होंने साफ कर दिया कि रायडू अगले सीजन भी टीम के लिए खेलेंगे।
अंबाती रायडू ने शनिवार की दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर संन्यास लेने का ट्विट किया।

जिसमें उन्होंने लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल होगा। 13 साल में मैंने इसे खेलते हुए दो महान टीमों के साथ बेहतरीन समय बिताया है। 

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की। 

रायडू ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर बताया कि इस सीजन के बाद वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में नहीं खेलेंगे। 

इसके कुछ देर बाद 36 साल के रायडू ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद से सवाल होने लगे कि क्या वह सही में संन्यास ले रहे हैं। 

अगर संन्यास नहीं ले रहे तो ट्वीट किया ही क्यों था। अब चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इसपर प्रतिक्रिया आई है।


रायडू ने क्या किया था ट्वीट

अद्भुत यात्रा के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को ईमानदारी से धन्यवाद देना पसंद करूंगा।'

CSK हो चुकी है बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 से बाहर हो चुकी है। यह सिर्फ दूसरी बाहर है, जब महेंद्र सिंह धोनी की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची। 

इससे पहले 2020 में यूएई में हुए टूर्नामेंट में भी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी। 

इस सीज में खेली 10 पारियों में रायडू ने 27 की औसत और 124 का स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी निकली है।


PBKS vs RCB highlights: आज पंजाब किंग्स को जीतना बहुत जरूरी था। सामने आरसीबी की मजबूत चुनौती भी थी, लेकिन जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन ने


नई दिल्ली: 
आईपीएल 2022 में ब्रेबोर्न की पिच पर आखिरी दो मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती थी और यही पैटर्न शुक्रवार रात को भी देखा गया। 

टॉस गंवाकर पंजाब किंग्स ने पहले तो स्कोरबोर्ड पर 209 रन टांग दिए और फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को महज 155 रन पर रोक दिया। 

54 रन की इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ की रेस और रोमांचक बना दी। 

अब पंजाब के 12 मैच में 12 अंक हो गए हैं और वह दिल्ली के बाद छठे नंबर पर है। 

वही आरसीबी इतने ही मैच में 14 अंकों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है, लेकिन आज की हार ने उसके नेट रनरेट को बेहद खराब कर दिया।

दो पोजिशन के लिए छह दावेदार

यह पिछली 6 भिड़ंत में पंजाब के खिलाफ आरसीबी की पांचवीं हार है। 

दूसरी ओर आज अगर आरसीबी जीत जाती तो पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ का सफर बेहद मुश्किल हो जाता। 

न केवल पंजाब बल्कि राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी चीजें आसान नहीं रहती।

बेयरस्टो और लिविंगस्टोन रहे जीत के हीरो

जॉनी बेयरस्टो की 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके जड़ित 66 रन की पारी द्वारा दिलाई गई आक्रामक शुरुआत के बाद लियाम लिविंगस्टोन (70 रन) के अर्धशतक से आरसीबी मैच में बैकफुट पर रही।

पंजाब किंग्स की पारी में 14 छक्के और 16 चौके जड़े थे जिससे 148 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बने। 

बेयरस्टो और लिविंगस्टोन (42 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद आरसीबी के लिए वानिंदु हसारंगा ने बीच के ओवरों में और हर्षल पटेल ने डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी की। 

हसरंगा ने चार ओवर में महज 15 रन देकर दो विकेट झटके। 

इससे विकेट लेने के मामले में वह इस आईपीएल सत्र में युजवेंद्र चहल की बराबरी पर पहुंच गए, दोनों के 23-23 विकेट हैं। 

हर्षल पटेल ने अंतिम ओवर में दो विकेट से चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट झटके।

RCB के सारे बल्लेबाजों ने किया निराश

बल्लेबाजों के बाद पंजाब के बॉलर्स ने भी धांसू प्रदर्शन किया। 

कागिसो रबाडा ने तीन विकेट चटकाए। ऋषि धवन-राहुल चाहर की झोली में 2-2 विकेट आए। हरप्रीत बरार और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट निकाले। अच्छी लय में नजर आ रहे विराट कोहली चौथे ओवर में 20 रन बनाकर आउट हुए। 

इसके बाद तो नियमित अंतराल में विकेट गिरते ही रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।

सीजन में दूसरी बार हारी आरसीबी

दोनों टीमों ने इस सीजन की शुरुआत आपसी भिड़ंत के साथ की थी। 

उस मुकाबले में भी रनों का अंबार लगा था जहां बाजी पंजाब के हाथ लगी थी। 

आरसीबी ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस के 88 और विराट कोहली के नाबाद 41 रन से दो विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

लेकिन, पंजाब ने बल्लेबाजों के दबदबे वाले इस मैच में शिखर धवन और भानुका राजपक्षे के 43-43 रन से एक ओवर पहले ही जीत हासिल कर ली थी। 

ओडियन स्मिथ ने आखिर में आठ गेंदों पर नॉट आउट 25 रन ठोक दिए थे।

R Ashwin Batting अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 2931 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान 54.64 का औसत भी रहा। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में तो अपनी छाप छोड़ चुके हैं मगर वनडे और टी20 में उनको कम ही मौका मिलता था। टीम इंडिया में जब कुलचा (कुलदीप और चहल) की एंट्री हुई उसके बाद से ही उनको टीम से हटा दिया गया था।




हाइलाइट्स

  • रविचंद्रन अजीबोरगरीब अंदाज से बल्लेबाजी करते भी देखे गए
  • RR vs DC मुकाबले में अश्विन ने 37 गेंद में 50 रन बनाने बनाए
  • अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं
  • नई दिल्ली: इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्डकप की टीम का चयन करने में चयनकर्ताओं के पसीने छूट जाएंगे। आईपीएल को हमेशा से ही खोज वाला खेल माना जाता रहा है। 

    अश्विन ने जड़े लंबे-लंबे सिक्स
    बीती शाम मुकाबला था दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स के बीच। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मार ली। लेकिन खास बात है आर अश्विन की बल्लेबाजी। अश्विन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने अर्धशतक भी जड़ा। 
    अजीब स्टांस लेते हैं अश्विन
    रविचंद्रन अजीबोरगरीब अंदाज से बल्लेबाजी करते भी देखे गए। 
  • अटपटे स्टांस को देखकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मैच में अश्विन ने शार्दुल ठाकुर के शुरुआती ओवर में दो फोर मार दिए। 
  • वह यहीं नहीं रुके। उन्होंने अक्षर पटेल के अगले ओवर में दो लगातार गेंदों पर चौके और फिर छक्का मारकर अपना स्कोर 13 गेंदों पर 21 रन कर लिया। 
  • इसका फायदा यह हुआ कि धीमी शुरुआत के बावजूद राजस्थान ने पावरप्ले के छह ओवर्स में 43 रन जोड़ लिए।
  • राजस्थान के 100 रन 14वें ओवर में पूरे हुए और इसी ओवर में साकरिया की गेंद पर अपरकट से बाउंड्री मारकर अश्विन ने टी-20 में अपना टॉप स्कोर बनाया। इसके बाद हाफ सेंचुरी भी पूरी की। 
  • अगले ओवर में वह मार्श की एक गेंद पर खराब शॉट खेलकर डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट हो गए।
  • अश्विन ने 37 गेंद में 50 रन बनाने बनाए। अश्विन अर्धशतक लगाते ही आउट हो गए। 
  • 38 गेंद की अपनी इस पारी में उनके बल्ले से चार चौके और 2 छक्के लगाए। अश्विन का स्टांस भले ही अजीब हो मगर उनके शॉट्स सधे हुए थे।
  • यहां पर कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है और वो इस मौके को भुनाने के लिए पूरा जोर लगाते हैं।
  • जिस तरह पहले खिलाड़ी रणजी, घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के बाद नेशनल टीम में दाखिला मिलता था उसी तरह आईपीएल से भी कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जो नेशनल टीम में एंट्री मिलती है।
  • अब इस आईपीएल में ही देख लीजिए। जो पुराने खिलाड़ी हैं वो भी पूरे लय में दिख रहे हैं। दिनेश कार्तिक, आर अश्विन इसके उदाहरण है।
  • फिरकी से सब परेशान
    आर अश्विन भारतीय पिच पर अपनी गेंदबाजी से सबको परेशान करते रहे हैं। 

    गेंद और बैट दोनों का कमाल
    इस साल आईपीएल में वो गेंद और बैट दोनों से कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। 
  • मगर ऐसा संभव कैसे हुआ। उम्र के अहम पड़ाव में आकर इस खिलाड़ी के सीखने की ललक देखनी होगी। टेस्ट क्रिकेट में 442 विकेट, वनडे में 151 विकेट्स, टी20 में 61 विकेट लेने वाले अश्विन पूरी तरह से एक सफल ऑफ स्पिनर ही थे। 
  • इससे ज्यादा उनसे कोई उम्मीद नहीं की जा सकती थी। मगर जिस तरह बीते कुछ सालों में अश्विन ने बल्लेबाजी की है उसको देखते हुए आप कह सकते हैं ये गेंदबाज नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी करता होगा।
  • वे टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट भी ले चुके हैं। लेकिन 2021 से उन्होंने बल्लेबाजी पर भी ध्यान दिया। इसी साल उन्होंने टेस्ट में शतक भी जड़ा था। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज ध्यान दीजिए। 
  • टेस्ट सीरीज की पहली पारी में अश्विन ने 38 रन बनाए थे। इस पिच में अच्छे-अच्छे खिलाड़ी आउट हो गए थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने टीम को संभाला था।
  • टेस्ट क्रिकेट में बना चुके हैं 2931 रन
  • अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 2931 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक शामिल है। इस दौरान 54.64 का औसत भी रहा। 
  • अश्विन टेस्ट क्रिकेट में तो अपनी छाप छोड़ चुके हैं मगर वनडे और टी20 में उनको कम ही मौका मिलता था। टीम इंडिया में जब कुलचा (कुलदीप और चहल) की एंट्री हुई उसके बाद से ही उनको टीम से हटा दिया गया था। उसके बाद अश्विन काफी हताश और निराश भी थे क्योंकि वो लगातार विकेट्स ले रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने मुड़कर नहीं देखा। आज वो टी-20 में दावेदारी ठोंक रहे हैं। अश्विन राजस्थान टीम का हिस्सा है।
  • पहली बार टी20 में अर्धशतक
    अश्विन ने टी20 में पहली बार अर्धशतक जड़ा। वो लगातार अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीमों को भी परेशान कर रहे हैं। लंबे कद के अश्विन बल्लेबाजी में भी अपना नाम कमाना चाहते हैं। वो नेट्स पर बल्ला थामे भी दिख जाएगे। राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा भी टीम पर बहुत काम करते हुए हैं। 
  • वो अक्सर टीम को मोटीवेट भी करते हैं। राजस्थान ने इस साल अपना कप्तान युवा खिलाड़ी संजू सैमसन को बनाया है। संजू सैमसन का बल्ला भले ही शांत हो मगर आईपीएल पॉइंट टेबल में टीम तीसरे पायदान पर है।
Purple Cap 2022: इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल टॉप पर बने हुए हैं.

IPL Purple Cap 2022:
 
IPL 2022 की पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज युजवेंद्र चहल के सिर सजी हुई है.
वह इस IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.
युजवेंद्र ने इस सीजन में अब तक 40 ओवर फेंके हैं. 
इनमें उन्होंने 7.27 की औसत से प्रति ओवर रन दिए हैं और 15.31 के बॉलिंग एवरेज के साथ 19 विकेट चटकाए हैं. 
यानी औसतन हर 15 रन खर्च करने के बाद युजवेंद्र को एक विकेट जरूर हासिल हुआ है.
पर्पल कैप के लिए युजवेंद्र को अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव, 
पंजाब किंग्स के कगिसो रबाडा और सनराइजर्स हैदराबाद के टी नटराजन से कड़ी चुनौती मिल रही है. 
ये तीनों गेंदबाज अब तक 17-17 विकेट ले चुके हैं. 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिंदु हसरंगा भी पर्पल कैप की इस दौड़ में शामिल हैं.
वह 16 विकेट ले चु
   
     पोजीशन    गेंदबाज             मैच      विकेट        बॉलिंग एवरेज        इकनॉमी रेट
     1             युजवेंद्र चहल      10       19             15.31                   7.27
     2             कुलदीप यादव     9         17             15.82                   8.23
     3             कगिसो रबाडा     9         17               8.27                 16.05
     4             टी नटराजन        9        17             17.82                   8.65
     5             वानिंदु हसरंगा    11        16             19.00                   8.21


सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में एमएस धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे. इससे पहले रविन्द्र जडेजा इस सीजन CSK की कप्तानी कर रहे थे.


MS Dhoni On Ravindra Jadeja: 

IPL 2022 के 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से हरा दिया. 

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की यह तीसरी जीत है.

इस मैच में एमएस धोनी फिर से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे.

दरअसल, कप्तान के तौर पर इस सीजन धोनी का यह पहला मैच था. 

धोनी का फिर से कप्तानी संभालने का फैसला सही साबित हुआ और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

लेकिन इस मैच के बाद धोनी ने जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

कप्तानी के कारण जडेजा का खेल हुआ खराब- धोनी

सीजन शुरू होने से पहले रविन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का कप्तान बनाया गया था. 

लेकिन लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी.

जिसके बाद फिर से एमएस धोनी ने कप्तान के तौर अपनी जिम्मेदारी संभाली. 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के बाद धोनी ने कहा कि कप्तानी का असर जडेजा के प्रदर्शन पर हो रहा था. 

इस वजह से जडेजा अच्छा नहीं कर पा पहे थे. 

इस वजह से यह फैसला लेना पड़ा. ताकि, जडेजा बिना दबाव के अपना 100 फीसदी दे सके.

धोनी ने आगे कहा कि जब आप कप्तान बनते हैं तो अपनी टीम के अलावा बहुत सारी बातों के साथ साथ खुद के प्रदर्शन पर भी ध्यान देना होता है. 

लेकिन कप्तान के तौर पर जडेजा अपने दिमाग पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे थे. 

उसके दिमाग में कई बातें एक साथ चल रही थी.

कप्तान के तौर पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी- धोनी

धोनी ने कहा कि एक कप्तान के तौर पर मानसिक मजबूती बेहद जरूरी है. 

अगर आप मानसिक तौर पर मजबूत हैं तो ज्यादा बेहतर कर पाएंगे. 

एक कप्तान के तौर पर आप हमेशा टीम में ज्यादा योगदान देना चाहते हैं. 

इसके अलावा आपको यह भी खयाल रखना होता है कि किस खिलाड़ी के साथ मैदान पर उतरेंगे. 

यहीं नहीं, इसके बाद भी कई सारी बातों का ध्यान रखना होता है.

रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 202 रन बनाए. 

टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 जबकि कॉन्वे ने नाबाद 85 रनों का योगदान दिया. 

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 182 रनों की साझेदारी हुई. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए टी.

नटराजन ने 2 विकेट लिए. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 189 रन बना सकी. 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 64 रनों का योगदान दिया.

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मुकेश चौधरी ने 4 ओवर में 46 रन देकर 4 विकेट लिए. 

मिचेल सेंटनर और ड्वेन प्रीटोरियस को 1-1 विकेट मिला.

Arshdeep Singh Punjab Kings: इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि डेथ ओवरों के दौरान अर्शदीप सिंह के लिए चीजों को सरल रखना उनकी सफलता के लिए अच्छा होगा.


Arshdeep Singh Punjab Kings vs Lucknow Super Giants IPL 2022:

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि आईपीएल 2022 में डेथ ओवरों के दौरान पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए चीजों को सरल रखना उनकी सफलता के लिए अच्छा होगा.

हालांकि अर्शदीप ने आठ मैचों में सिर्फ तीन विकेट चटकाए हैं, 

लेकिन पंजाब के लिए डेथ ओवरों के दौरान उन्होंने 5.66 की इकॉनमी रेट के साथ अभूतपूर्व गेंदबाजी की है, 

जो मौजूदा टूर्नामेंट में एक गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ है.

उन्होंने कहा, "डेथ ओवरों मेंवह अच्छी गति के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं. 

इस दौरान बल्लेबाजों को मारना मुश्किल हो जाता है और हमने देखा कि राहुल तेवतिया और राशिद खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्या किया. 

अर्शदीप वास्तव में अच्छे गेंदबाज हैं."

स्वान ने क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से कहा, 

"वह बहुत अधिक अलग गेंदबाजी नहीं करते हैं, 

लेकिन उसके पास एक बहुत अच्छा यॉर्कर है और वह उनका का अच्छे से इस्तेमाल करते हैं. 

इसके अलावा वह अपनी गेंदबाजी को सरल रखते हैं,

जिससे उन्हें सफलता मिल रही है."

पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 11 रन से जीत दर्ज की और शुक्रवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने मैच से पहले स्वान चाहते हैं कि मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली टीम अपने अटैकिंग दृष्टिकोण को छोर कर मिश्रित परिणाम पर ध्यान दें.

चेन्नई के खिलाफ पंजाब ने पारी के अंतिम ओवरों में विकेट बचाकर विस्फोटक बल्लेबाजी की थी, 

जिसके परिणामस्वरूप उनके आक्रामक बल्लेबाज सीनियर ओपनर शिखर धवन का साथ दे रहे थे, 

जिन्होंने 59 गेंदों में नाबाद 88 रन बनाए थे.


दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस मैच के दौरान जैसे ही ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी स्क्रीन पर आई, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गया.

IPL 2022
 
में गुरुवार को ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम थी.
यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. लेकिन इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी काफी छाईं रहीं. 
दरअसल, ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी और उसकी बहन साक्षी ये मैच को देखने पहुंची थी.
KKR के विकेट गिरने पर झूम उठीं ईशा
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच के दौरान कई बार दोनों टीवी स्क्रीन पर दिखे. 
मैच शुरू होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज जब आउट हुए तो दोनों खुशी से झूम उठीं. 
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मैच में पूरे वक्त ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी दिल्ली कैपिटल्स (DC) टीम की हौंसला-अफजाई करती रहीं.
फैंस बोले- भाभी दिल्ली कैपिटल्स के लिए लेडी लक
दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस मैच के दौरान जैसे ही ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी स्क्रीन पर आई, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो गया.
जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि भाभी मैच देखने आई हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि भाभी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम के लिए लेडी लक बनकर आई है.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) अब तक 4 मैच जीती है जबकि 4 मैचों में हार मिली है. 
इस तरह 8 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) छठे नंबर पर है. 
वहीं ऋषभ पंत और ईशा नेगी पिछले लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 
दोनों कपल सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार भी कर चुके हैं. 
पिछले दिनों जब ईशा नेगी का जन्मदिन था तो ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था. 
इस पोस्ट के जवाब में ईशा नेगी ने पंत के लिए आई लव यू विश किया था.
PV Sindhu ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप (Badminton Asia Championship) के महिला एकल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने रोमांचल मुकाबले में चीन की हि बिंग जियाओ को हराया.

Badminton Asia Championships:
ओलिंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप (Badminton Asia Championship) के महिला एकल सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
उन्होंने रोमांचल मुकाबले में चीन की हि बिंग जियाओ को हराया. 
इस जीत के साथ थी उन्होंने खुद के लिए एक पदक पक्का कर लिया है. 
बता दें कि ये टूर्नामेंट कोरोना महामारी की वजह से दो साल के बाद खेला जा रहा है. 
पदक किया पक्का
चौथी वरीयता प्राप्त सिंधु ने 2014 गिमचियोन चरण में कांस्य पदक अपने नाम किया था. 
वहीं, आज के मैच में उन्होंने एक घंटे 16 मिनट तक चले क्वार्टरफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की खिलाड़ी को 21-9, 13-21, 21-19 से मात दे दी. 
दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधु का इस मैच पहले बिंग जियाओ के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 7-9 था. 
इस मैच में सिंधु ने पहले ही गेम में 11-2 की बढ़त हासिल कर ली थी.
इसके बाद उन्होंने इस गेम को जीत कर मैच में 1-0 की बढ़त बना ली थी. 
हालांकि दूसरे गेम में बिंग जियाओ नी शानदार वापसी की और 19-12 की बढ़त बनाकर मैच में 1-1 की बराबरी कर ली. 
फाइनल गेम में मैच किया अपने नाम
निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ी 2-2 की बराबरी पर थे. 
लेकिन सिंधु ने अपने क्रास-कोर्ट स्मैश से अंक जुटाये और अंतिम गेम में ब्रेक तक 11-5 से आगे रही. 
ब्रेक के बाद  बिंग जियाओ ने वापसी की और सिंधु की बढ़त को कम कर लिया. 
इस समय सिंधु 15-9 से गेम में आगे चल रही थी. 
हालांकि लय खोने की वजह से ये गेम एक समय 16-15 तक पहुंच गया था. 
जिसक बाद सिंधु ने गेम में वापसी की और चार मैच प्वाइंट हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया. 

Khelo India Youth Games: 4 जून से 13 जून 2022 तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 आयु वर्ग के 25 खेलों में भारतीय मूल के 5 खेल शामिल हैं.

Khelo India Youth Games:
4 जून से 13 जून 2022 तक 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021' का आयोजन हरियाणा में किया जाएगा.  
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 आयु वर्ग के 25 खेलों में भारतीय मूल के 5 खेल शामिल हैं.
ये गेम पंचकूला के अलावा शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और दिल्ली में होंगे. 
इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. ऐसे में अब इसके प्रसारण को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. 
यहां होगा इन खेलो का प्रसारण 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनी+हॉटस्टार पर होगा. 
इस बार की जानकारी खुद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. 
इस बात जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि यदि आप देश की युवा प्रतिभाओं को अपनी काबिलियत साबित करते हुए देखना चाहते हैं, 
तो आप यहां पर उन्हें देख सकते हैं. 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स फिर से वापस आ गया है.
खेलो इंडिया.. के लिए तैयारियां पूरी
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बैठक की थी. 
इस बैठक में खेल और युवा मामलों के राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह भी मौजूद थे. 
बैठक के बाद सीएम ने जानकारी देते हुए कहा, 
'8 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का मैस्कट और लोगो लॉन्च किया जाएगा.
इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.' उन्होंने कहा कि खेलों के लिए 2-3 मल्टीपरपज हॉल, 
सिंथेटिक ट्रैक, एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया गया है. 
इसके अलावा, बैडमिंटन हॉल, राजकीय महिला महाविद्यालय, 
सेक्टर 14, पंचकूला में सभागार का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. 
अभिषेक शर्मा ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया. अपनी शानदार पारी के दौरान अभिषेक ने गुजरात के राशिद खान पर जमकर हल्ला बोला. 


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में 27 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हुआ. सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने इस मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ी और गुजरात टाइटन्स के बॉलर्स पर बरस पड़े. अभिषेक के निशाने पर खासकर गुजरात के उप-कप्तान राशिद खान पर टूट पड़े.
  
21 साल के अभिषेक शर्मा ने गुजरात के खिलाफ 42 बॉल में 65 रनों की पारी खेली. इसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल थे. अभिषेक शर्मा 154 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और गुजरात के बॉलर्स पर जमकर बरसे.
 
अभिषेक की पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि एक तरफ केन विलियमसन और राहुल त्रिपाठी जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे. ऐसे में इस युवा प्लेयर ने एडन मर्करम के साथ  मिलकर टीम को पहले संभाला और फिर ताबड़तोड़ रन बरसाने शुरू किए. दोनों के बीच 61 बॉल में 96 रनों की पार्टनरशिप हुई.

राशिद खान पर जमकर बरसे अभिषेक

अभिषेक शर्मा की पारी में सबसे खास टी-20 के बेस्ट स्पिनर माने जाने वाले राशिद खान पर हल्ला बोलना रहा. अभिषेक ने राशिद खान की बॉलिंग पर दो बड़े छक्के जम और बाउंड्री लगाकर रन बटोरे. अभिषेक जब बड़े स्कोर की ओर बढ़े, तब अल्जारी जोसेफ ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया.
  
आईपीएल 2022 में अभिषेक शर्मा अभी तक 8 मैच में 285 रन बना चुके हैं, वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. अभिषेक ने इस सीजन में दो फिफ्टी जड़ी हैं.
 
राशिद खान के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहा, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर डाले. जिसमें राशिद खान ने 45 रन दिए. राशिद खान ने इस दौरान तीन छक्के और दो चौके खाए. ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब राशिद खान किसी मैच में इतने महंगे साबित हुए हों.