Showing posts with label career. Show all posts
Showing posts with label career. Show all posts
Bank Jobs and Examms after 12th:


आप बीबीए, बॉकम में ग्रैजुएशन कर सकते हैं। ग्रैजुएशन में बैंकिंग और फाइनैंस को खास विषय के तौर पर 

रखना होगा। अगर ये विषय उपलब्ध नहीं हो तो नॉर्मल ग्रैजुएशन भी कर सकते हैं। इससे आपको बैंक की 

जॉब पाने में आसानी होगी।

Bank Jobs and Examms after 12th: 

12वीं के तुरंत बाद आप बैंक में नौकरी के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में नहीं बैठ सकते हैं। बैंक में जॉब के लिए कम से कम योग्यता गैजुएशन होती है। वैसे चपरासी, हाउसकीपिंग और कुछ क्लरेकिल पद होते हैं जिनके लिए शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होती है। क्लेरिकल काडर की जॉब के लिए कंप्यूटर का ज्ञान अनिवार्य होता है। क्लेरिकल पद के जॉब के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। बैंकिंग सेक्टर में 12वीं पास लोगों के लिए डेटा एंट्री की जॉब भी होती है।

12वीं के बाद आप बीबीए, बॉकम में ग्रैजुएशन कर सकते हैं। ग्रैजुएशन में बैंकिंग और फाइनैंस को खास विषय के तौर पर रखना होगा। अगर ये विषय उपलब्ध नहीं हो तो नॉर्मल ग्रैजुएशन भी कर सकते हैं। इससे आपको बैंक की जॉब पाने में आसानी होगी।

आर्ट्स/साइंस/कॉमर्स में ग्रैजुएशन करने के बाद आप बैंकिंग में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कर सकते हैं या एमबीए फाइनैंस ऐंड बैंकिंग या फिर देश के प्रतिष्ठित बिजनस स्कूल से एमबीए बैंकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ प्रफेशनल कोर्स जैसे सीएम, सीएम, सीएस, एलएलबी करके भी आप बैंक की जॉब कर सकते हैं।

ग्रैजुएशन के बाद सरकारी बैंकों में नौकरी के लिए आपको आईबीपीएस एग्जाम क्लियर करना होगा। आईबीपीएस विभिन्न बैंकों में भर्ती के लिए पीओ, एसओ आदि के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करता है। इसके अलावा एसबीआई और आरआरबी भी विभिन्न पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करते हैं।

ग्रैजुएशन के बाद सरकारी बैंकों में भर्ती के लिए आयोजित होने वाले कुछ एग्जाम इस तरह से हैं.

1. आरबीआई ग्रेड ए और ग्रेड बी एग्जाम
2. नैशनल बैंक फॉर ऐग्रिकल्चर ऐंड रूरल डिवेलपमेंट (नाबार्ड) एग्जाम
3. आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम
4. आईबीपीएस पीओ/मैनेजमेंट ट्रेनी एग्जाम
5. एसबीआई पीओ एग्जाम
6. आईबीपीएस आरआरबी एग्जाम
7. आईबीपीएस एसओ/आईटी ऑफिसर एग्जाम


BPSC Head Teacher Recruitment: 

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका है।

BPSC Recruitment 2022: बीपीएससी द्वारा हजारों पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

हाइलाइट्स


BPSC ने बढ़ाई आवेदन की आखिरी तारीख।
ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन।
परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी गई है।

  • BPSC Head Teacher Recruitment:
  • बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड टीचर के 40 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। 
  • साथ ही आयोग ने परीक्षा की तारीख भी जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई कर दी गई है। 
  • अब ऑनलाइन आवेदन में सुधार 23 मई तक किया जा सकता है। 
  • आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने बताया शिक्षकों की ओर से लगातार तारीख बढ़ाने के लिए मांग की जा रही थी। 
  • शिक्षकों के अनुरोध पर 20 तक आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। 
  • इसके अलावा आयोग ने यह भी जानकारी दी कि लिखित ऑब्जेक्टिव परीक्षा 25 जून 2022 को होगा।
  • इस भर्ती (BPSC Recruitment 2022) अभियान के माध्यम से कुल 40 हजार 506 रिक्तियां भरी जाएंगी। 
इनमें जनरल कैटेगरी के लिए 16204 सीटें, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4046 सीटें, अनुसूचित जाति के लिए 418 सीटें, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 72290 सीटें, पिछड़ा वर्ग के लिए 4861 सीटें और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 1210 सीटें शामिल हैं। 
कुल खाली पदों में से 13761 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
 वैकेंसी डिटेल्स की अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी जॉब नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।
BPSC हेड मास्टर भर्ती 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% के अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और महिला उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अंकों में 5% की छूट दी जाएगी। 
मौलाना मजहरुल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, पटना/बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से 'आलिम' और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री की डिग्री स्नातक के समकक्ष मानी जाएगी। 
आवेदकों के पास D.El.Ed., B.T., B.Ed., B.A.Ed., B.Sc.Ed., या B.L.Ed पास सर्टिफिटे होना चाहिए। 
इसके अलावा पंचायत प्रारंभिक शिक्षक या शहरी प्राथमिक शिक्षक के बेसिक ग्रेड शिक्षक के रूप में कम से कम 8 वर्ष की नियमित सेवा अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
बिहार सरकार, पंचायतीराज संस्थान एवं नगर निकाय संस्थान के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक के लिए कम से कम और अधिकतम आयु सीमा अलग से निर्धारित नहीं की जाएगी। लेकिन आवेदकों की उम्र 01 अगस्त 2021 तक 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
वेतनमान
हेड मास्टर पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों का शुरुआती वेतन 30500 रुपये और राज्य सरकार द्वारा समय - समय पर वेतन में किए जाने वाले संशोधन शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी। 
लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप और मल्टीपल चॉइस आधारिक कुल 150 प्रश्न होंगे। जिसमें जनरल स्टडीज के 75 मार्क्स और डीएलएड विषय के 75 मार्क्स होंगे। 
प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा। 
जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग के तौर पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 
परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें को साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।
लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर आयोग सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार करेगा।

​BHU Vacancy 2022: 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा अनुसंधान सहायक के पद पर भर्ती निकाली गई है. 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें.


BHU Jobs 2022:
 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने अनुसंधान सहायक (Research Assistant) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है. 

आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए बीएचयू वेबसाइट की आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती के लिए अधिसूचना 28 अप्रैल को जारी की गई थी और आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख अधिसूचना प्रकाशन के दिन से 21 दिन बाद है.

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विधिवत अनुमोदित शिक्षा संस्थान से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री (न्यूनतम 55% अंक) होनी चाहिए.

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 28 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.  

आवश्यक कुशलता

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में यूजीसी नेट/जेआरएफ होना चाहिए, परियोजना क्षेत्र का अच्छा ज्ञान और कंप्यूटर एप्लीकेशन में काम करने का ज्ञान और मात्रात्मक कौशल आवश्यक है.

वेतन

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 16 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा.  

ये है चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. 

साक्षात्कार में भाग लेने के लिए कोई टीए/डीए प्रदान नहीं किया जाएगा.

इस भर्ती के लिए आवेदन इस प्रकार करें

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार बीएचयू आधिकारिक साइट www.bhu.ac.in पर जाएं.
  • चरण 2: अब होमपेज पर “करियर” अनुभाग चुनें.
  • चरण 3: उस पृष्ठ पर आवश्यक अधिसूचना खोजें और चुनें.

यहां भेजें दस्तावेज
आवेदन करने के बाद उम्मीदवार सभी आवश्यक दस्तावेज डॉ. प्रियब्रत साहू, सहायक प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी - 221 005 के पते पर भेज दें.

उम्मीदवार आवेदन पत्र की सॉफ्ट कॉपी priyabrata.s@bhu.ac. को मेल कर दें.

SSC GD Constable​:

 ​​एसएससी ने ​जनरल ड्यूटी कांस्टेबल पदों के​ लिए आयोजित होने वाली​ पीईटी के ​लिए ​एडमिट कार्ड​ ​जारी ​कर दिए हैं.


​SSC GD Constable Admit Card 2021: 

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जनरल ड्यूटी कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. 

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वह आधिकारिक साइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

इस दिन होगा टेस्ट का आयोजन

कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी पदों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट का आयोजन 18 मई से 9 जून 2022 के मध्य किया जाएगा. 

जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर से 15 दिसंबर 2021 के मध्य किया गया था.

परीक्षा के नतीजे 25 मार्च 2022 को जारी किए गए थे. 

सभी अभ्यर्थियों को  चार फोटो और एक पहचान पत्र- ड्रा

इविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आधार कार्ड आदि टेस्ट के दौरान लाना होगा. ऐसा न करने वाले उम्मीदवारों को टेस्ट में उपस्थित होने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी. 

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद लें.  

इस प्रकार उम्मीदवार डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं.

चरण 2: अब होमपेज पर दिख रहे ‘Download E-Admit Card of PST / PET for CT / GD 2021 Scheduled from 18/05/2021 to 09/06/2021’ के लिंक पर क्लिक करें.

चरण 3: इसके बाद उम्मीदवार के सामने एक नया पेज खुल जाएगा.
चरण 4: उम्मीदवार इस पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि सहित अन्य आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
चरण 5: अब उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
चरण 6: अंत में अभ्यर्थी प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट  निकाल लें.

CCI Recruitment 2022: 

केंद्र सरकार के अधीन सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, CCI में कई पदों पर भर्तियां निकाली है. 

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू है.


 CCI Recruitment 2022: 

केंद्र सरकार के अधीन सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, CCI में कई पदों पर भर्तियां निकाली है. 

इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. 31 मई तक ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 45 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 

इन पदों पर आवदेन करने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cciltd.in  पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. 

शुरुआत में चयनित उम्मीदवारों को पदों पर 1 वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा. 

हालांकि इसे 3 वर्ष तक के लिए बढ़ाया जा सकता है.कुल 46 पदों पर भर्तियां की जाएगी, जिसमें इंजीनियर एवं ऑफिसर के विभिन्न पद शामिल हैं. 

विस्तृत वैकेंसी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में चेक करें.

शैक्षिक योग्यता

उपरोक्त पदों के लिए प्रासंगिक विषयों में इंजीनियरिंग/ डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं .

हालांकि ऑफिसर पदों के लिए पीजी डिग्री या डिप्लोमा पास होना अनिवार्य है.

आयु सीमा

पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है .

जानें कैसे करें आवेदन 

पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.cciltd.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा . 

इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर और सभी दस्तावेज संलग्न कर, ‘मैनेजर (एचआर), सीमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआइ) लिमिटेड, पोस्ट बॉक्स नं.3061, लोधी रोड पोस्ट ऑफिस, नई दिल्ली – 110003।’ के पते पर भेजना होगा. 

ध्यान दें कि आवेदन पत्र 31 मई 2022 की शाम 5:00 बजे तक निर्धारित पते पर पहुंच जाना चाहिए.

Indian Railway Recruitment 2022:
इंडियन रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. रेलवे ने अप्रेंटिस के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं.

Indian Railway Recruitment 2022:
 
इंडियन रेलवे ने अप्रेंटिसशिप के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है. 
रेलवे ने अप्रेंटिस के 1033 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. 
यह भर्ती साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) के रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है. 
संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर चुके उम्मीदवार अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं. यह सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. 
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2022 है. 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
शैक्षणिक योग्यता 
अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेड के लिए भर्तियां निकाली गई हैं. इसमें वेल्डर, टर्नर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रोग्राम असिस्टेंट, हेल्थ एंड सेनेटरी इंस्पेक्टर, मशीनिस्ट आदि शामिल हैं. 
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 55% अंकों के साथ 10वीं पास होने चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. यह सर्टिफिकेट एनसीवीटी या एससीवीटी से प्रमाणित होना चाहिए.
आयु सीमा 
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
जानें कैसे करें आवेदन 
इन पदों पर  आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा. उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले जरूरी दस्तावेज और डिटेल के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भर दें.
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर फाइनल लिस्ट बनाई जाएगी. 
इस लिस्ट में शामिल होने वाले लोगों को नियुक्ति मिल जाएगी. अप्रेंटिस के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.


​AIIMS Delhi Jobs 2022: एम्स दिल्ली द्वारा कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. इस भर्ती अभियान के द्वारा 400 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा.


AIIMS Delhi Recruitment 2022: 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सीनियर रेजिडेंट और डेमोंस्ट्रेटर के पद पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. 

इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन जमा कर सकते हैं. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 410 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

इस भर्ती अभियान के माध्यम से एनेस्थिसियोलॉजी में 50 पदों, कार्डियक एनेस्थिसियोलॉजी के 7 पदों, 

न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी के 14 पदों, 

रेडियो डायग्नोसिस और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के 14 पदों और र्डियोवास्कुलर रेडियोलॉजी और एंडोवस्कुलर इंटरवेंशन के 7 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. 

आपको बता दें कि एनेस्थिसियोलॉजी पेन मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनेस्थिसियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात एमडी / डीएनबी वही पैलिएटिव मेडिसिन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन मेडिकल डिग्री अर्थात, प्रशामक चिकित्सा / एनेस्थिसियोलॉजी / मेडिसिन / ऑन्कोलॉजी (सर्जिकल / मेडिकल) में एमडी / डीएनबी होनी जरूरी है.

इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए लेकिन आयु सीमा में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को 5 वर्ष की छूट, 

अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को 3 वर्ष की छूट,

दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) सामान्य वर्ग को 10 वर्ष की विशेष छूट प्रदान की जाएगी. 

इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के पदों के लिए 16 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. 

आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये, 

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और वहीं, 

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्रदान की जाएगी.


UGC: यूजीसी नेट के लिए आवेदन पत्र ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं.


UGC NET 2022: 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2022 के लिए अधिसूचना और आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं.

उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन करने के इच्छुक उम्मदीवार आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मई तय की गई है. 

जबकि यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी बाकी है.

एनटीए जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 82 विषयों में सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा. 

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 दोनों चक्रों के जेआरएफ के स्लॉट को मिला दिया गया है, 

जबकि जेआरएफ के विषयवार सह श्रेणी-वार आवंटन की पद्धति में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

यूजीसी नेट 2022 के लिए आवेदन इस प्रकार करें

  • चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • चरण 2: होमपेज पर एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें.
  • चरण 3: पहले पंजीकरण करें और फिर आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें.
  • चरण 4: आवश्यक विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें.
  • चरण 5: अपना आवेदन जमा करें और फाइनल पेज को डाउनलोड करें.

यूजीसी नेट 2022: ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन विंडो: 30 अप्रैल से 20 मई.
  • आवेदन सुधार विंडो: 21 से 23 मई.

आवश्यक जानकारी

परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना बाद में घोषित की जाएगी. 

प्रवेश पत्र की उपलब्धता, परीक्षा तिथि को बाद में घोषित किया जाएगा. 

परीक्षा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक है.

JCECEB Recruitment 2022: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू की है.

JCECEB Recruitment 2022:
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू की है. 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं. 
आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई 2022 है. 
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 660 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.
आवेदन प्रक्रिया, शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण यहाँ देखें.

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 4 मई 2022

रिक्ति विवरण: कुल पदों की संख्या -660

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर

  • अनारक्षित– 194

  • EWS – 65

  • ST – 133

  • SC – 169

  • EBC – 46

  • BC – 53
शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं पास होना चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) आरएनआरएम का प्रमाण पत्र होना चाहिए.
 
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर डिटेल्स पढ़ें. 

आयु सीमा

  • यूआर/ईडब्ल्यूएस - 21 से 35 वर्ष

  • एससी / एसटी - 21 से 37 वर्ष

  • महिला - 21 से 38 वर्ष

  • एससी / एसटी - 21 से 40 वर्ष

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन 

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 मई 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. 

ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले सकते हैं.

HCL Apprentice Recruitment: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा ट्रेड अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई है.


HCL Apprentice Recruitment 2022:

\हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा ट्रेड अपरेंटिस के कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है.

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई 2022 है. 

इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक साइट hindustancopper.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती के द्वारा कुल 96 पदों को भरा जाना है. 

उम्मीदवार इन पदों के लिए डाक के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं.


जानिए इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

  • इलेक्ट्रीशियन - 22 पद.
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक - 2 पद.
  • मैकेनिक डीजल - 11 पद.
  • वेल्डर (जी एंड ई) - 14 पद.
  • फिटर - 14 पद.
  • टर्नर / मशीनिस्ट - 6 पद.
  • एसी और रेफ्रिजरेशन मैकेनिक - 2 पद.
  • ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल - 3 पद.
  • ड्राफ्ट्समैन सिविल - 1 पद.
  • सर्वेयर - 5 पद.
  • बढ़ई - 3 पद.
  • प्लम्बर - 2 पद.
  • मेसन (बिल्डिंग कन्स्ट्रक्टर) - 1 पद.
  • शॉट फायर/ब्लास्टर (फ्रेशर) - 5 पद.
  • मेट (खान) - फ्रेशर - 5 पद.

शैक्षिक योग्यता


उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. 

इसके अलावा उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा


इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. 

वहीं, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र की सीमा में 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की विशेष छूट दी गई है.

ऐसे होगा चयन

इन पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा.

जानिए इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में

  • आवेदन शुरू होने की तिथि - 18 अप्रैल 2022.
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 21 मई 2022.
  • लिखित परीक्षा की तिथि - 31 जुलाई 2022 (संभावित).

BSF: बीएसएफ इंस्पेक्टर सहित कई पदों पर भर्ती करने जा रहा है.

BSF Recruitment 2022:

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इंस्पेक्टर, 

सब इंस्पेक्टर और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है. 

इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती के इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा. 

इस भर्ती अभियान के तहत 90 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

इस भर्ती में इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के 01 पद, 

सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) के 57 पदों और जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के 32 पद निर्धारित किए गए है.

BSF Recruitment 2022: जानिए इस भर्ती के पदांनुसार शैक्षणिक योग्यता

  • इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्ट में डिग्री.
  • सब इंस्पेक्टर (वर्क्स) - सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
  • जूनियर इंजीनियर/ सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) - इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.

BSF Recruitment 2022: सैलरी

इस भर्ती के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार यानी इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट) के पदों के लिए उम्मीदवारों को 44,900 से लेकर के 1,42,400 रुपये और सब इंस्पेक्टर (वर्क्स), 

जूनियर इंजीनियर / सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल) के लिए उम्मीदवारों को मैट्रिक्स पे लेवल- 6 के अनुसार 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन प्रदान किया जाएगा.

BSF Recruitment 2022: जरूरी जानकारी

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर लॉगइन करेंगे जहां उन्हें रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों (31 मई 2022) के अंतर्गत अपने आवेदन को जमा करना होगा.

इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की उम्र  30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

 

 

CRIS Recruitment 2022: सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली गई है.


CRIS Recruitment 2022:
 

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम ने असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स और असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. 

ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, 

वे आधिकारिक वेबसाइट cris.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 150 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 

आवेदन करने की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू हो गई है. 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 मई 2022 है.  

आवेदन की कुल प्रक्रिया: 150 

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख : 25 अप्रैल 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 24 मई 2022

वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 150 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. जारी सूचना के अनुसार, 

असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के 144 और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट के 6 पदों पर नियुक्तियां होंगी. 

योग्यता

इस भर्ती के असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ सीएसई/ सीएस/ सीटी/ आईटी/सीएसआईटी में बीई/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन का डिग्री और वहीं,

असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के लिए 

उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में बीई/ बीटेक/ एमई/एम.टेक होनी जरूरी है. 

इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास गेट 2022 के स्कोर भी होने चाहिए.

आयु सीमा

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 22 से लेकर के 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. 

आपको बता दें कि सीआरआईएस यानी रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र, 

रेल मंत्रालय के अधीन एक संगठन है और अपनी स्थापना के बाद से क्रिस भारतीय रेलवे के प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों के लिए सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है. 

इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

Chennai Metro Jobs 2022: चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने जनरल मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है, जानिए इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां .

Chennai Metro Recruitment 2022:
 

चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.
 
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 14 मई तक आवेदन कर पाएंगे.
 
भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट chennaimetrorail.org पर जा सकते हैं.

Chennai Metro Recruitment 2022: जानिए इस भर्ती के तहत पदों की संख्या

  • जनरल मैनेजर (सिग्नलिंग और दूरसंचार): 1 पद.
  • जनरल मैनेजर (संचालन): 1 पद.
  • जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल): 1 पद.
  • जनरल मैनेजर (मानव संसाधन): 1 पद.
  • जनरल मैनेजर (योजना और व्यवसाय विकास): 1 पद.
  • एडिशनल जनरल मैनेजर (अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन): 2 पद.
  • एडिशनल जनरल मैनेजर (आईटी और एएफसी): 1 पद.
  • ज्वाइंट जनरल मैनेजर (भूमिगत निर्माण): 1 पद.
  • ज्वाइंट जनरल मैनेजर (आर्किटेक्चर): 2 पद.
  • डिप्टी जनरल मैनेजर (मार्केटिंग): 1 पद.
  • डिप्टी मैनेजर (ट्रांसपोर्ट प्लानिंग): 1 पद.
  • चीफ विजिलेंस ऑफिसर: 1 पद.

Chennai Metro Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

इस भर्ती के पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कराना होगा. 

उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ हार्ड कॉपी में पूर्ण रूप से भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, 

अनुभव प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र के साथ जमा करना होगा. 

इस पूरे सेट को उम्मीदवार ज्वाइंट जनरल मैनेजर (एचआर) को चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड, 

सीएमआरएल डिपो, एडमिन बिल्डिंग, पूनमल्ली हाई रोड, कोयम्बेडु, चेन्नई - 600107 पर भेजें. 

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.