Running on a treadmill is not beneficial for everyone, know which people can be dangerous



भले ही ट्रेडमिल पर दौड़ना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह बेहद खतरनाक हो सकता है, जानें किन लोगों को इससे बचना चाहिए।

एक्सरसाइज करना हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। एक्सरसाइज करने से न सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। पैदल चलना और दौड़ना भी शरीर के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो एक्सरसाइज के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते हैं, उन्हें कुछ समय पैदल चलने और सुबह दौड़ने (Running) की सलाह दी जाती है। लेकिन वर्तमान समय में लोग इस काम के लिए अब ज्यादातर लोग ट्रेडमिल (Treadmill For Running In Hindi) जैसे उपकरणों का सहारा लेने लगे हैं, क्योंकि फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि ट्रेडमिल पर चलने या दौड़ने से भी समान लाभ मिलते हैं।

लेकिन क्या ट्रेडमिल दौड़ना सभी के लिए फायदेमंद होता है (Is Running On Treadmill Safe In Hindi)? तो इसका जवाब है नहीं। फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रीशनिस्ट अक्षय एस. शेट्टी बताते हैं कि कुछ लोगों के लिए ट्रेडमिल पर दौड़ना बेहद खतरनाक (Running On Treadmill Disadvantages In Hindi) साबित हो सकता है। इस लेख हम विस्तार से जानेंगे किन लोगों को ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए।

ट्रेडमिल पर दौड़ना कितना सुरक्षित है? (Is Running On Treadmill Safe In Hindi)

ट्रेडमिल इन दिनों सबसे पॉपुलर व्यायाम के उपकरणों में से एक है, जो आपको ऐरोबिक एक्सरसाइज के समान लाभ प्रदान करता है। अक्षय एस. शेट्टी के अनुसार ट्रेडमिल पर चलना, जॉगिंग या दौड़ना बेहद सुरक्षित है लेकिन सिर्फ उस स्थिति में जब तक कोई व्यक्ति कुछ शारीरिक समस्याओं से पीड़ित ना हो। अगर कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में ट्रेडमिल पर दौड़ने का अभ्यास किया जाता है, तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। यहां हम बता रहे हैं किन स्थितियों में ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए।

इसे भी पढें: क्या आप भी टहलते या काम करते वक्त गुनगुनाते हैं? जानिए इसके फायदों के बारे में

किन लोगों को ट्रेडमिल पर नहीं दौड़ना चाहिए (Who Should Not Run On Treadmill Disadvantages In Hindi)

1. ज्यादा वजन वाले या मोटापे से ग्रस्त लोग

अक्षय एस. शेट्टी के अनुसार जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है या मोटापे से ग्रस्त होते हैं उनमें अक्सर जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आप इस तरह की स्थिति में ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं तो इससे आपके जोड़ों की समस्याएं (Knee Problems In Hindi) बढ़ सकती हैं। इसलिए मोटापे से ग्रस्त लोगों को ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है।

2. ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोग

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है (Osteoporosis In Hindi) जिसमें आपकी हड्डियां कमजोर, भुरभुरी होने लगती हैं और उनकी डेंसिटी कम होने लगती है जिससे हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर को जोखिम बहुत बढ़ जाता है। इस स्थिति में अगर कोई  व्यक्ति ट्रेडमिल पर दौड़ता है तो इससे चोटिल होने और हड्डियों के फ्रैक्चर होने का जोखिम बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि भुरभुरी और कमजोर हड्डियों में फ्रैक्चर जल्दी होता है।

3. नॉक-नी या सपाट पैर वाले लोग

सपाट पैर या नॉक-नी वाले लोगों के लिए कुछ सामान्य कार्यों को करने में भी जटिलताएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेडमिल पर चलते हैं या दौड़ते हैं तो इससे संतुलन बिगड़ सकता है, साथ ही कई अन्य गंभीर परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। नॉक-नी और सपाट पैर वाले लोगों को दौड़ते समय चोट से बचने के लिए विशेष तलवों वाले जूते पहनने की सलाह दी जाती है।

4. घुटनों में दर्द वाले लोग

अगर किसी व्यक्ति को अक्सर घुटनों में दर्द की समस्या (Knee Pain Problem In Hindi) रहती है तो ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपकी स्थिति बदतर हो सकती है। साथ ही संवेदनशील घुटने वाले लोगों के लिए भी ट्रेडमिल पर दौड़ना परेशानी का सबब बन सकता है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से मौजूदा स्थिति की जटिलताएं और गंभीरता अधिक बढ़ सकती है।

इसे भी पढें: क्या ज्यादा एक्सरसाइज करने से हो सकती है इंफर्टिलिटी? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

5. पॉस्चर या कमर संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग

कमर या रीढ़ की हड्डी में दर्द या खराब पॉस्चर वाले लोगों को ट्रेडमिल पर दौड़ने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर इन स्थितियों में कोई व्यक्ति ट्रेडमिल पर दौड़ता है तो इससे लॉर्डोसिस, स्कोलियोसिस और किफोसिस जैसी पोस्चरल संबंधी समस्याओं से निपटना मुश्किल होता है। साथ ही अगर शरीर में कोई मांसपेशी असंतुलित है तो ट्रेडमिल पर दौड़ने समस्या और भी गंभीर हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment