What is Oat Milk? Know the advantages and disadvantages of health


ओट मिल्क ओट्स से बनता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। जानें सेहत के लिए इससे होने वाले फायदे।

क्या आप जानते हैं कि ओट्स से भी दूध बनाया जाता है, जिसे ओट मिल्क कहते हैं। आजकल ऐसे लोग जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है या जो वीगन डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए ओट्स मिल्क बहुत फायदेमंद होता है। ओट मिल्क को तैयार करना काफी आसान होता है। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। इस दूध का सेवन वैसे ही किया जाता है, जैसे आम दूध का किया जाता है। इसे स्वाद भरा बनाने के लिए आप इसमें वनीला एसेंस या खजूर मिला सकते हैं। जो लोग प्योर वेजिटेरियन होते हैं, वो इस दूध से बनी चीजों को खूब पसंद करते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम होती है। आइए जानते हैं विस्तार से।

ओट मिल्क के फायदे

ओट मिल्क में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। इसमें लगभग 8 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 0.5 ग्राम फाइबर, शुगर डेढ़ ग्राम, कैल्शियम लगभग 250 एमजी और प्रोटीन 1.5-1.9 ग्राम होता है।

कोलेस्ट्रोल रहे कंट्रोल

ओट मिल्क का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा भी नहीं रहता। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रोल को कम करता है और उसे आंतों में जमा नहीं होने देता।

हड्डियां रहें मजबूत

ओट मिल्क में विटामिन ई की मात्रा अच्छी होती है। जो हानिकारक कणों से शरीर को बचाकर रखते हैं। इसमें कैल्शियम भी होता है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और गठिया की भी समस्या नहीं होती।

कब्ज से मिले राहत

ओट मिल्क घुलनशील होता है। इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। जिसकी वजह से आंतों की अच्छी सफाई हो जाता है।  इससे मल त्याग में सुधार होता है, और पेट साफ रहता है।

ब्लड शुगर रहे कंट्रोल

काफी लोगों को ब्लड शुगर की समस्या रहती है। जिसकी वजह से छोटी आंत काफी प्रभावित होती है।  इससे बचने के लिए ओट मिल्क आपकी मदद करेगा। इसमें बीटा ग्लुकेन  होता है, जो शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को संतुलित रखते हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

वजन कम करने में करे मदद

वजन कम करने के लिए फाइबर का योगदान काफी ज्यादा होता है। जिसकी मात्रा ओट मिल्क में काफी अच्छी होती है। ये शरीर में फैटी एसिड बनाने में भी मदद करता है। अगर इसे एक ग्लास सुबह और रात को सोने से पहले पी लिया तो आपकी आधी भूख ऐसे ही खत्म हो जाएगी।

ओट मिल्क के कुछ नुकसान

अगर किसी चीज में फायदे हैं तो शत प्रतिशत उसमें नुकसान भी हो सकते हैं। ठीक वैसे ही ओट मिल्क के साथ भी है। इसके सेवन से होने वाले नुकसान+

ओट मिल्क प्रिजर्वेटिव और आर्टिफिशियल फ्लेवर से बना होता है, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम बिगड़ भी सकता है।

इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से आपके पेट में गैस, सूजन, दर्द की समस्या भी हो सकती है।

आतें भी इसकी वजह से प्रभावित हो सकती हैं।

ओट मिल्क से एलर्जी की वजह से उलटी भी हो सकती है।

ओट मिल्क के सेवन से जुड़ी सावधानियां

अगर आप ओट मिल्क को बाहर से खरीदने की बजाय घर पर तैयार करेंगे तो, इससे होने वाले नुकसान से आप निम्न तरीकों से बच सकते हैं।

ओट्स मिल्क घर पर बनाने के लिए उसे रात भर भिगोकर रखें।

ओट्स को धोकर छानें और उसके दूध को अलग करें।

मिठास के लिए खजूर मिलाएं और महक के लिए वेनीला एसेंस।

दूध का स्वाद तभी बढ़ेगा जब, उसमें चुटकी भर नमक मिलाएंगे।

ओट मिल्क को पीने से पहले उसे अच्छे से ठंडा कर लें।

ओट मिल्क में प्रोटीन भी होता है, जो आम दूध से कम होता है। अगर आप रोज ओट मिल्क पीते हैं,तो शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। इसके फायदों के साथ नुकसान को ध्यान में रखते हुए आप ओट मिल्क का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें।



0 comments:

Post a Comment