स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र वंदना 75 करोड़ सूर्यनमस्कार






स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में राष्ट्र वंदना 

75 करोड़ सूर्यनमस्कार 

केवल 13 दिन प्रतिदिन 13 सूर्यनमस्कार करें!

विश्वविक्रम का हिस्सा बनें! प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करें!

01 फरवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक

सूर्यनमस्कार की फोटो को दिये हुए लिंक पे रोज़ अपलोड करें - 

https://forms.gle/WYyuLPgKpajbep1U7


सूर्य नमस्कार मनुष्य के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास पर बहुत गहरा असर डालता है। उचित तरीके से और नियमित तौर पर सूर्य नमस्कार करना न केवल हमारी चेतना और प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाता है, बल्कि मानसिक संतुलन बनाए रखने में मददगार भी साबित होता है जो कि आज की भागमभाग भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली को देखते हुए बेहद जरूरी है।

सूर्य नमस्कार ऐसा योगासन होता है जिसमें 12 चरणों में आठ तरह के आसन किए जाते हैं। इन आसनों की खूबी यह है कि हर आयु वर्ग के लोग बिना किसी कठिनाई के इनका अभ्यास कर सकते हैं और इन 12 चरणों के नियमित अभ्यास से पूरा मानव शरीर तमाम तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में सक्षम हो जाता है।



0 comments:

Post a Comment