- UPPSC Staff Nurse Male 2022: परीक्षा का एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
- वेबसाइट की होम पेज पर "CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO.A-1/E-1/2022, STAFF NURSE (MALE) EXAM-2017 RE-ADVERTISEMENT YEAR-2022" लिंक पर क्लिक करे.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और अन्य जानकारी भरकर डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें
- सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें
Business Career Options 2022: जब करियर के चुनाव की बात आती है तो अधिक सैलरी की इच्छा रखने वाले प्रोफेशनल्स के लिए बिजनेस करियर ऑप्शन सबसे पहले सामने आते हैं। बिजनेस करियर के विकल्पों में भविष्य बनाने से न सिर्फ शुरूआत में ही अच्छे वेतन की उम्मीद की जा सकती है, बल्कि इन ऑप्शन में एंट्री के बाद भी साल दर साल ग्रोथ बहुत अच्छी होती है। इसके अतिरिक्त तेजी से उभरते इन लेटेस्ट बिजनेस करियर ऑप्शंस 2022 में न सिर्फ जॉब के अवसर भी काफी अधिक हैं, बल्कि इनमें कुछ वर्षों के अनुभव के बाद प्रोफेशनल्स जॉब के साथ-साथ या फुल-टाइम कंसल्टेंट के तौर पर एक से अधिक कंपनियों में जुड़कर अच्छी अर्निंग कर सकते हैं। आइए, बारी-बारी से इन विकल्पों के बारे में जानते हैं:-
इकोनॉमिस्ट
वैसे तो इकोनॉमिस्ट के तौर बिजनेस करियर का विकल्प नया नहीं है, लेकिन तेजी से बदलते ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस और मल्टीनेशनल कंपनियों की मौजूदगी से इकोनॉमिस्ट की भूमिका बढ़ती जा रही है। न सिर्फ एमएनसी या कॉरपोरेट, बल्कि मिड-साइज कंपनियों और विभिन्न इकोनॉमिक रिसर्च ऑर्गेनाइजेशंस में भी जॉब के अवसर मिल रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इकोनॉमिस्ट करियर ऑप्शन का चुनाव करने वाले प्रोफेशनल अगले 10 वर्षों में 13 फीसदी से अधिक की ग्रोथ की उम्मीद कर सकते हैं।
एचआर मैनेजर
इकोनॉमिस्ट की तरह ही एचआर मैनेजर के तौर पर बिजनेस करियर ऑप्शन नया नहीं है, लेकिन कंपनियों के बदलते कामकाजी स्वरूप में ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर की भूमिका सिर्फ इम्प्लॉई को हायर करने, उनकी सैलरी बनाने और रिव्यू तक ही सीमित नहीं रही गई है। एचआर मैनेजर अब बड़ी कंपनियों एक बिजनेस पार्टनर के तौर पर भूमिका अदा कर रहे हैं, उनके कार्यों में इम्प्लॉई मोटिवेशन,इंगेजमेंट, और इनकरेजमेंट के साथ-साथ मैनेजेंट और इम्प्लॉई में कम्युनिकेशन चैनल के काम शामिल हो चुके हैं। इस सेक्टर में प्रोफेशनल अगले सालों में 9 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद कर सकते हैं।
टॉप बिजनेस करियर ऑप्शंस 2022 की लिस्ट में मैनेजमेंट एनालिस्ट को सबसे तेजी से उभरते विकल्पों में से एक के तौर पर शामिल किया जा सकता है। इस सेक्टर में 10 वर्षों में 14 फीसदी की ग्रोथ की उम्मीद है। मैनेजमेंट एनालिस्ट वर्क प्रोफाइल में कंपनी के प्रदर्शनों का विश्लेषण करना, समस्याओं का डाटा के आधार पर हल सुझाना, विदेशी बाजारों आदि के लिए मैनेजमेंट को सुझाव देना, आदि शामिल हैं।
फाइनेंशियल एनालिस्ट
वहीं, फाइनेंशियल एनालिस्ट की बात करें तो इन प्रोफेशनल की भूमिका फाइनेंशियल रिपोर्ट, तैयार करना, कंपनी के वित्तीय कार्यों का मूल्यांकन करना, विदेशी निवेश के मौके सुझाना, आदि शामिल हैं। इस सेक्टर की अगले 10 वर्षों में 6 फीसदी की ग्रोथ का अनुमान है।
इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर
ग्लोबल बिनस ऑपरेशंस के इस दौर में इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करने वाले प्रोफेशनल्स की डिमांड बढ़ रही है और इसमें 10 वर्षों में 10 फीसदी से अधिक का अनुमान है। इंटरनेशनल मार्केटिंग मैनेजर के कार्यों में कंपनी की वस्तुओं एवं सेवाओं की विदेशी बाजारों में कीमत निर्धारण, विदेशों में ग्राहक बनाने के अवसरों की तलाश करना, बजट का निर्धारण करना, मीडिया विज्ञापन, आदि शामिल हैं।
तेजी से यूनिकार्न में बदल रहे स्टार्टअप ने युवाओं में यह उम्मीद जगाई है कि वे भी स्वावलंबन की राह पर चलते हुए एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में अपने सपने सच कर सकते हैं और रोजगार देने वाला बनकर देश की अर्थव्यवस्था में योगदान कर सकते हैं।
भले ही देखने में यह छोटा प्रतिशत लगता है, लेकिन भारत जैसे विशाल देश (दुनिया की दूसरी बड़ी जनसंख्या) में यह बहुत बड़ी संख्या है। इसलिए इस दिशा में सकारात्मक पहल की बहुत जरूरत है। साथ ही, छात्रों को अपने एकेडमिक प्रोजेक्ट के माध्यम से खुद भी उद्यमिता और प्रबंधन दक्षता हासिल करने पर ध्यान देना चाहिए। वैसे, बहुचर्चित नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) द्वारा शिक्षा को कामर्स और इंडस्ट्री से जोड़ने में प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है। इससे शिक्षा के हर स्तर पर व्यावसायिक कौशल को ज्यादा से ज्यादा महत्व दिये जाने पर डिमांड और सप्लाई में अभी जो गैप है, वह कम होगा। युवाओं ने अपने शिक्षकों से क्या सीखा और अपनी आमदनी पैदा करने के लिए उन्हें क्या सीखने और जानने की जरूरत है, उनमें यह समझ जैसे-जैसे विकसित होगी, अंतर खुद ब खुद दिखना शुरू हो जाएगा।
इसके साथ ही अर्थव्यवस्था को भी तेजी से विकसित करना होगा, ताकि शिक्षण संस्थानों से निकलने वाले युवाओं की विशाल संख्या समायोजित हो सके यानी उन्हें समय पर समुचित नौकरी मिल सके। छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने में शिक्षकों की भूमिका को भी पहचानने और बढ़ाने की जरूरत है। कुल मिलाकर, एनईपी 2020 तभी फर्क ला सकता है, जब शिक्षकों के निरंतर प्रशिक्षण में अधिक निवेश किया जाएगा। देखा जाए तो अभी और आने वाले दिनों में डिजिटल ट्रेनिंग शिक्षित युवाओं के लिए नई नौकरियों का एक प्रमुख माध्यम हो सकता है।
तकनीक के अनुरूप नये पाठ्यक्रम: आज के स्टार्टअप और यूनिकार्न युग में निश्चित रूप से मैनेजमेंट एजुकेशन में भी बदलाव लाने की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास भी शुरू हो गए हैं। अब मैनेजमेंट एजुकेशन भी टेक्नोलाजी के अनुरूप हो रही है और ऐसे पाठ्यक्रम शुरू किये जा रहे हैं, जो बिजनेस और डिजिटल स्किल को आपस में जोड़ते हैं। उदाहरण के तौर पर नये पाठ्यक्रमों में डाटा साइंस, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन और डिजाइन थिंकिंग जैसी चीजें शामिल की जा रही हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में बिजनेस स्कूलों ने अपने छात्रों को डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप से परिचित कराने के लिए स्टार्टअप इन्क्यूबेटरों का निर्माण किया है।
रुझानों पर ध्यान देने की जरूरत: जो युवा एमबीए/पीजीडीएम या दूसरे मैनेजमेंट से जुड़े कोर्स करके मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें इकोनामी, बिजनेस और टेक्नोलाजी के रुझानों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्हें व्यावसायिक घटनाओं और मुद्दों पर नवीनतम जानकारी से लैस प्रबंधन संस्थानों से इस तरह का कोर्स करना चाहिए। ऐसे बिजनेस स्कूलों में छात्रों का फोकस मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स सीखने में होना चाहिए। साथ ही, उन्हें बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़ी पत्र-पत्रिकाओं को भी नियमित रूप से पढ़ते रहना चाहिए। इसके अलावा, उन्हें लगातार यह सोचते रहना चाहिए कि वे अपने बिजनेस की यथास्थिति को कैसे बदल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने कौशल के विकास पर काम करना चाहिए, जो प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण पहलू है। वहीं जो युवा इकोनामी और बिजनेस में गहरी रुचि नहीं रखते हैं, उन्हें एमबीए/पीजीडीएम जैसे पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के दौरान दिक्कत होने के साथ-साथ वैसी आकर्षक नौकरियां मिलने के अवसर बहुत कम रहते हैं, प्रबंधन की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद जिनकी उम्मीद की जाती है।
एंटरप्रेन्योरशिप की राह पर ऐसे बढ़ा सकते हैं कदम
- छात्रों को पढ़ाई के दौरान अपने एकेडमिक प्रोजेक्ट के माध्यम से खुद भी उद्यमिता और प्रबंधन दक्षता हासिल करने की पहल करनी चाहिए।
- मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में अपनी योग्यता बढ़ाने की इच्छा रखने वाले युवाओं को इकोनामी, बिजनेस और टेक्नोलाजी के बदलते रुझानों पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है।
- कई बार परिस्थितियों के अनुसार बिजनेस में बदलाव लाने की जरूरत होती है, इस बात को ध्यान में रखते हुए युवाओं को अपने कौशल पर काम करना चाहिए। प्रबंधन की दृष्टि से यह महत्वपूर्ण पहलू है।
- स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवा के पास कोई इनोवेटिव आइडिया होना चाहिए। साथ ही, इस बारे में स्पष्ट प्लान और रणनीति होनी चाहिए कि उस आइडिया को कैसे प्रतिस्पर्धी बिजनेस का रूप दिया जा सकता है।
- यह जानना भी बहुत जरूरी है कि अपना ग्राहक आधार किस तरह बढ़ाया जाए।
समुचित योजना बनाकर बढ़ें आगे: यह सही है कि इनदिनों नये-नये तरह के स्टार्टअप शुरू करने को लेकर युवाओं में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है। लेकिन युवाओं को किसी भी तरह का स्टार्टअप शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान भी रखना चाहिए, ताकि वे सफलता के साथ आगे बढ़ सकें। इसके लिए सबसे पहले स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा रखने वाले युवा के पास कोई इनोवेटिव आइडिया होना चाहिए। साथ ही, उस आइडिया को कैसे प्रतिस्पर्धी बिजनेस का रूप दिया जाए, इसके लिए स्पष्ट प्लान और रणनीति होनी चाहिए। इसमें मुख्य चीज यह जानने में होना चाहिए कि वे ग्राहकों को अपने पास तक कैसे ले आएंगे और ग्राहक आधार कैसे बढ़ाएंगे। उन्हें अपनी टीम के लिए ऐसे प्रासंगिक ज्ञान और कौशल वाले लोगों की तलाश करनी चाहिए, जो उनके साथ उनके वेंचर में काम करने के लिए इच्छुक हों। अपने बिजनेस प्लान के बारे में निवेशकों को आश्वस्त कैसे करना है, उन्हें यह भी आना चाहिए। इस तरह, एक बार जब आइडिया और प्लान से लेकर रणनीति, क्षमता, टीम और फंडिंग के लेकर होमवर्क हो जाए, तब विश्वास के साथ बाजार में प्रवेश करना चाहिए।
To Take Care Skin In Summer: गर्मी का मौसम तेजी से दस्तक दे रहा है. दिन लगातार गर्म होते जा रहे हैं. एक बार जब गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है, तो हम कुछ राहत के लिए मौसमी रस से भरे फलों की ओर रुख करते हैं. हम आमतौर पर इस मौसम को तरबूज, आम, लीची, पपीता, तरबूज और कई अन्य फलों को डाइट में शामिल करते हैं. गर्मियों में मिलने वाले फलों के पौष्टिक लाभों में वे हमारी त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी खासकर से फायदेमंद होते हैं. इसके साथ शरीर को हाइड्रेट तो रखते ही हैं. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि फलों को खाने के बजाय सीधे लगाने से त्वचा और बालों को सबसे ज्यादा फायदा होता है. हालांकि, यह साफ करना जरूरी है कि अच्छी त्वचा और बालों के लिए फलों और सब्जियों के लाभों को प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना है. बेशक, ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप फलों को फेस पैक या हेयर मास्क के रूप इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन यह मत सोचिए कि यह उन्हें खाने के लिए एक अच्छा पर्याप्त विकल्प बन जाएगा. हेल्दी स्किन के लिए फलों का सेवन करना जरूरी है.
1) तरबूज
2) अनन्नास
अनानास एक और फल है जो गर्मी के मौसम में बहुत ही आकर्षक होता है. यह लो कैलोरी वाला फल है जो फाइबर से भरपूर होता है. यह त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है, और क्षतिग्रस्त और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है. यह एक साफ और हेल्दी स्किन को बढ़ावा देता है. अनानस त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है क्योंकि इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री-रेडिकल क्षति के संकेतों से लड़ते हैं. इस फल को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बनाने से उम्र बढ़ने के लक्षण और आपकी त्वचा पर फाइन लाइन्स का दिखना कम हो जाएगा.
3) पपीता
पपीता शायद स्किन केयर के लिए सबसे प्रसिद्ध फलों में से एक है. यह कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में एक सामान्य घटक है. यह विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे कैरोटीनॉयड भी होते हैं. साथ में ये पोषक तत्व त्वचा के लिए चमत्कार करते हैं. वे त्वचा को मुक्त-कणों की क्षति से बचाने में मदद करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप झुर्रियां और उम्र बढ़ने के अन्य लक्षण कम हो जाते हैं. जब सीधे चेहरे और शरीर पर उपयोग किया जाता है, तो पपीता बनावट और त्वचा की उपस्थिति में सुधार करने में मदद करता है.
4) चकोतरा
चकोतरा गर्मी के मौसम के लिए एक और बेहतरीन खट्टा फल है. सभी खट्टे फलों में चकोतरा में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन के लिए आवश्यक है. डैंड्रफ और मुंहासों जैसी स्थितियों को कम करने में मदद करने के लिए चकोतरा के अर्क का उपयोग आमतौर पर स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है.
The Indira Gandhi National Open University (IGNOU) has announced that it is going to admit students to the Post Basic Bachelor of Science Nursing Programme through an entrance test. This test will be valid for the batch commencing from January 2022. The two hour thirty minutes test will be held all over the country on Sunday, May 8, 2022.
The online submission of the application has already started on March 23, 2022, and it will remain open till April 17, 2022.
Post Basic Bachelor of Science Nursing Programme: Eligibility
The candidates who are willing to take admission for the course should have 10+2 with three years of experience as in-service Nurses, that is Registered nurses and Registered Midwife (RNRM). To get the Diploma in General Nursing and Midwifery (GNM), the candidate must have a minimum of two years of experience in the profession after RNRM. (For male nurses who have not done midwifery in the GNM programme should have a certificate in any one of the nursing courses of 6-9 months duration prescribed by the Indian Nursing Council in lieu of midwifery).
Or, In-service Nurses (RNRM) having Class 10 (Matriculation) or it's equivalent with three years, Diploma in General Nursing and Midwifery (GNM) with a minimum of five years of experience in the profession after RNRM. (For male nurses who have not done midwifery in the GNM programme should have a certificate in any of the nursing courses of 6–9-month duration prescribed by the Indian Nursing Council in lieu of midwifery)
Reservation Policy As Per Government Of India Rules
1. Age- There is no age bar for admission into the programme of the university
2. Registration- Submission of online application form for Post Basic BSc Nursing Programmes can be undertaken online at ignou.ac.in. Candidates can choose their exam city through the online registration system on a first come first serve basis.
3. Examination Fee- Rs 1,000 should be remitted through payment gateway, using a Credit Card or a Debit Card issued by Banks in India or through online Banking.
Use of mobile phones, electronic devices are strictly prohibited on the premises of the examination centre. Candidates shall be liable for penal action for possession, use of mobile phones, electronic devices. Kindly read the information bulletin carefully.
Pariksha Pe Charcha is an interactive session where Prime Minister Narendra Modi interacts with board exam students and answers their queries on exam stress and related issues.
More than 12.12 lakh students, 2.71 lakh teachers and 90,000 parents have registered themselves for PPC 2022. Highlighting the mission of Pariksha Pe Charcha, the slogan of the 5th PPC is ‘Pariksha Ki Baat, PM Ke Saath’.
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषषद (एआइसीटीई) द्वारा मंगलवार को 2022-23 के लिए जारी मंजूरी प्रक्रिया हैंडबुक के मुताबिक आर्किटेक्चर के अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स पढ़ना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा फैशन टेक्नोलाजी और पैकेजिंग टेक्नोलाजी में प्रवेश के लिए भी 12वीं में पीसीएम पढ़ना अनिवार्य नहीं है।
एआइसीटीई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'किन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पीसीएम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है, इस पर सिफारिश करने के लिए हमने एक विशेषज्ञ समिति गठित की थी। समिति की सिफारिशों के आधार पर तीन पाठ्यक्रमों का चयन किया गया है।' पीसीएम के अलावा इन तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता वाले विषयों में कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रानिक्स, इंफारमेशन टेक्नोलाजी, बायोलाजी, इंफारमैटिक्स प्रैक्टिसेस, बायोटेक्नोलाजी, टेक्नीकल वोकेशनल सब्जेक्ट, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, बिजनेस स्टडीज और एंटप्रिन्योरशिप शामिल हैं।
कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए आरक्षित होंगी दो सीटें
एआइसीटीई ने फैसला किया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 से सभी संबद्ध पोलिटेक्निक संस्थानों में पीएम केयर्स योजना के तहत आने वाले कोविड से अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रत्येक पाठ्यक्रम में दो अतिरिक्त सीटें आरक्षित रहेंगी। इस आरक्षण से अन्य बच्चों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि इस प्रविधान के तहत छात्रों का प्रवेश करने वाले संस्थानों को अपनी स्वीकृत क्षमता में दो सीटें बढ़ाने की अनुमति होगी।
नए इंजीनियरिंग कालेजों की स्थापना पर दो साल और रहेगा प्रतिबंध
एआइसीटीई के अध्यक्ष अनिल सहाबुद्धे के अनुसार कुछ अपवादों को छोड़कर नए इंजीनियरिंग संस्थानों की स्थापना पर रोक को दो साल के लिए बढ़ा दिया गया है। यह कदम सरकार द्वारा गठित समिति द्वारा मौजूदा स्थगन को जारी रखने की सिफारिश के बाद उठाया गया है। एआइसीटीई ने 2020 में नए इंजीनियरिंग कालेजों की स्थापना को मंजूरी देने पर दो साल की रोक लगाई थी। अपवाद में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड सहित पारंपरिक, उभरते हुए, बहु-विषयक, व्यावसायिक क्षेत्रों में नए पालिटेक्निक शुरू करने का राज्य सरकार का प्रस्ताव शामिल है। अपवाद में कंपनी कानून, 2013 की धारा आठ के तहत स्थापित ट्रस्ट, सोसायटी, कंपनी के रूप में पंजीकृत कोई भी उद्योग शामिल है। शर्तों के तहत इनका न्यूनतम वाषिर्षक कारोबार 5,000 करोड़ रुपये (पिछले तीन वर्षों में) होना चाहिए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की न्यूक्लियर फ़ोर्सज़ को 'स्पेशल अलर्ट' पर रखा है. उनके इस क़दम से दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है.
लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि पुतिन का ये क़दम शायद यूक्रेन के साथ उनकी जंग में अन्य किसी देश को शामिल होने से रोकने के लिए है. इसे परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की इच्छा का संकेत नहीं माना जाना चाहिए.
दुनिया में 80 साल से परमाणु हथियार मौजूद रहे हैं. बहुत से देश उन्हें एक हथियार के तौर पर देखते हैं जो उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा की गारंटी देते हैं.
रूस के पास कितने परमाणु हथियार?
परमाणु हथियार की संख्या के आंकड़े अनुमान ही होते हैं लेकिन फ़ेडरेशन ऑफ़ अमेरिकन साइंटिस्ट्स नामक संस्था के मुताबिक रूस के पास दुनिया भर में 5,977 परमाणु हथियार हैं. इनमें से 1,500 एक्सपायर होने वाले हैं या पुराने हो जाने के कारण जल्द ही उन्हें तबाह कर दिया जाएगा.
बाक़ी के 4,500 हथियारों को स्ट्रैटेजिक न्यूक्लियर वेपन (रणनीतिक परमाणु हथियार) माना जाता है. इनमें बैलिस्टिक मिसाइलें और रॉकेट्स शामिल हैं जो लंबी दूरी तक मार कर सकते हैं. यही हथियार हैं जिन्हें परमाणु युद्ध के साथ जोड़कर देखा जाता है.








