आपको अपने करियर निर्माण में इन बातों को जानना बहुत ही महत्वपूर्ण है



आज की ताबतोड़ प्रतिस्पर्धा में करियर बनाना इतना आसान नहीं है, लेकिन ज्यादा मुश्किल भी नहीं है।केवल ज़रुरत है तो अपने उत्तमता, उत्कृष्ठता, विशिष्टता को विकसित करना, अपने आत्मविश्वास को विकसित करना, अपने ताल्लुकात, संपर्क बढ़ाना, तकनीक का महत्व समझना और नई तकनीक को जानना, बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी ना होना और सब से एहम बात खुद से ईमानदार रहना।

आज के दौर में केवल मन पसंद विषय में डिग्री प्राप्त करना काफी नहीं है

अब नई चीज़ें सीखना और किताबें पढ़ना सिर्फ स्कूल कॉलेजों के साथ खत्म नहीं हो जाती हैं।

अब तो मनचाहा जॉब पा लेने के बाद भी उसमें बने रहने के लिए तरह-तरह की नई चीज़ें जानने और सीखने की जरुरत होती हैं। आइये जानते हैं कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण बातें जो आपके करियर निर्माण में आपकी ज़रूर मदद करेंगी।

1) खुद में उत्तमता, उत्कृष्ठता, विशिष्टता को विकसित करें :

मौजूदा परिस्थिति में केवल किताबी कीड़ा बनकर या डिग्रीयों का ढेर लगाकर सफलता की कामना नहीं की जा सकती है। आप यह ज़रूर मंथन करें की आप किन क्षेत्रों में अपनी दक्षता को विकसित कर बाजी मार सकते हैं।जो क्षेत्र आपको सर्वाधिक उपयुक्त लगे, उसमें विशेषज्ञों, जानकारों से सलाह लेकरअपना कौशल बढ़ाएं।

2) आत्मविश्वास को विकसित करें
जीवन के कुरुक्षेत्र में आधी लड़ाई तो आत्मविश्वास से ही जीती जाती है। अगर योग्यता के साथ आत्मविश्वास को विकसित किया जाए तो आपको करियर के कुरक्षेत्र में कोई नहीं पराजित कर सकता है। अध्यन के साथ - साथ उन गतिविधियों में भी हिस्सा लें जिससे की आपका आत्मविश्वास विकसित हो।

3) ताल्लुकात और संपर्क बढ़ाएं

हमेशा याद रखें यह जमाना ही सूचना प्रौद्योकिकी का है। यहाँ जितनी जानकारियांजितनी सूचनाएं , आपके पास होंगीकरियर निर्माण की राह उतनी ही आसान होगी

कुएँ के मेढक की तरह एक ही जगह रहने या सीमित स्थान को ही दुनिया समझ लेने कीअवस्थाया भाव को छोड़ें, ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें, उन्हें अपनी जानकारी दें और उनकी जानकारी लें। याद रखिये, संपर्क, सफलता में उत्प्रेरक की भूमिका निभाता है।

4) आज की नई तकनीक के साथ चलें :

पुरानी तकनीक को भले ही सुहाना माना जाता हैलेकिन आज की प्रतिस्पर्धा में नई तकनीक का महत्व नकारा नहीं जा सकता।

5) बहुत महत्वाकांक्षी नहीं बनें (ओवर एम्बिशयस नहीं बनें) :

हर इंसान में महत्वाकांक्षा का होना जितना अच्छा होता है , उसकी अति महत्वाकांक्षा उतनी ही नुकसान दायक होती है, क्यूंकि "अतिसर्वत्रवर्जयेत"। किसी करिश्मे की उम्मीद न करें। सभी चीज़ें समय पर ही मिलती हैं।पहले अनुभव प्राप्त करें , फिर आकांक्षा करें।

6) ईमानदार रहें

जैसाकी आप सभी जानते होंगे, झूठ ज्यादा देर टिकता नहीं है।अपने बारे में सही आंकलन कर वास्तविक तस्वीर पेश करें। निष्ठापूर्ण व्यवहार की सभी लोग कद्र करते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदारी, आपको अपने करियर निर्माण में सर्वोच्च स्थान दिला सकती है।

7) वक़्त के अनुसार खुद को बदलें :

आज करियर निर्माण बाजार में उपलब्ध उपभोक्ता वस्तुओं की तरह हो गया है।प्रतिस्पर्धा के बाजार में वही वस्तु टिक सकती है , जिस में समयानुसार ढलने की प्रवृत्ति हो। ध्यान रहे " परिवर्तन ही संसार का नियम है "

आपको यहआर्टिकल पढ़कर कैसा लगा,अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें।

धन्यवाद

Website : www.therahulsinha.com

0 comments:

Post a Comment